बलेनो के बाद मारुति की ये कारें भी होंगी हाइटेक, स्मार्ट हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी अगले साल अप्रैल से डीजल कारें बनाने बंद कर देगी। मारुति की योजना है कि अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक लागू होने से पहले वह अपनी सभी कारों को बीएस-6 इंजन के साथ लांच कर दे। मारुति सुजुकी पहली ऐसी कार निर्माता कंपनी है, जो सबसे पहले कारों को बीएस-6 इंजन के साथ अपग्रेड कर रही है।
1.2 लीटर डुअलजेट बीएस-6 इंजन
पिछले दिनों कंपनी ने आधिकारित तौर पर अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को अपग्रेड किया है। मारुति ने बलेनो में दो अलग-अलग इंजन लांच किए हैं। 1.2 लीटर का बीएस-6 इंजन और समार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम के साथ 1.2 लीटर डुअलजेट बीएस-6 इंजन। ये दोनों ही इंजन केवल दो ही वेरियंट में उपलब्ध होंगे।
स्विफ्ट और डिजायर में आएगा नया इंजन
वहीं मारुति अब स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम यानी 1.2 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन अब अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट और कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर में लांच करेगी। मारुति इस साल की अगले छमाही में अपनी दोनों कारों में यह इंजन लांच कर सकती है।
वर्तमान इंजन से ज्यादा पावर
नए 1.2 लीटर डुअलजेट इंजन में स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम मिलेगा, जो 6000 आऱपीएम पर 91 पीएस की पावर और 4300 आऱपीएम पर 118 एऩएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आता है और वर्तमान इंजन से ज्यादा पावर और पैदा करता है। लेकिन SHVS सिस्टम केवल कुछ ही वेरियंट्स मे मिलेगा।
इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर भी होगा
इसके अलावा नए हाइब्रिड इंजन में डुअल बैटरी सेटअप के साथ सुजुकी का नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्रेसिव एसएचवीएस माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इस बैटरी सेटअप में लेड-एसिड के अलावा लीथियम ऑयन बैटरी भी होगी, जो टॉर्क असिस्ट फंक्शन की तरह काम करेगी। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर) भी होगा।
नया टॉर्क असिस्ट फंक्शन मिलेगा
नए हाइब्रिड सिस्टम से बलेनो में नया टॉर्क असिस्ट फंक्शन मिलेगा, वहीं स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी इंप्रूव होगा। इसका मोटर फंक्शन इंजन पावर असिस्ट देता है, जो माइलेज को बढ़ाने में मदद करता है। टॉर्क असिस्ट फंक्शन के अलावा नया हाइब्रिड सिस्टम कार की ब्रेक एनर्जी सिस्टम से लीथियम आयन बैटरी रिचार्ज करेगा।