{"_id":"5cc56ef1bdec22076c4ebb33","slug":"advantages-of-tubeless-tyres-over-tubed-tyres","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आपकी गाड़ी का टायर भी होता है बार-बार पंचर तो करें ये काम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अगर आपकी गाड़ी का टायर भी होता है बार-बार पंचर तो करें ये काम
Sun, 28 Apr 2019 02:45 PM IST
Bani Kalra
अमर उजाला, ऑटो डेस्क
अमर उजाला, ऑटो डेस्क
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Tubeless tyres
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी वाहन के लिए अच्छी क्वालिटी के टायर्स का होना बेहद जरूरी है। क्योकिं टायर्स का सीधा असर गाड़ी की परफॉर्मेंस पर पड़ता है। इस समय मार्किट में ट्यूबवाले और ट्यूबलेस टायर्स मौजूद हैं लेकिन आजकल सबसे ज्यादा ट्यूबलेस टायर्स ही पसंद किये जा रहे हैं, जिन लोगों की गाड़ी बार-बार पंचर होती है उनके लिए ट्यूबलेस टायर्स ही बेस्ट ऑप्शन हैं। आइए, जानते हैं ट्यूबलेस टायर के फायदे…
विज्ञापन
ज्यादा माइलेज
एक्सपर्ट मानते हैं कि ट्यूब वाले टायर्स के मुकाबले ट्यूबलेस टायर्स हलके होते हैं क्योकिं उनमे ट्यूब नही होती। इसलिए ये बेहतर माइलेज में भूमिका निभाते हैं साथ ही इनसे वाहन की परफॉरमेंस भी बढ़िया रहती है। इतना ही नहीं ट्यूबलेस टायर्स जल्दी गर्म भी नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर पंचर जल्दी से नहीं होता
चलती गाड़ी में अगर ट्यूब वाला टायर पंचर हो जाए तो गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है जिससे एक्सीडेंट हो सकता है और गंभीर चोट भी लग सकती है। लेकिन ट्यूबलेस टायर्स के साथ ऐसी दिक्कत नहीं है, पहली बात तो यह कि ये जल्दी से पंचर नहीं होते और अगर हो भी जाए तो चलती गाड़ी का बैलेंस नहीं बिगड़ता। कुछ किलोमीटर तक आपकी गाड़ी बिना परेशानी के चली जाती है। ऐसे में ट्यूबलेस टायर्स काफी ज्यादा सेफ रहते हैं।
पंचर लगाना बेहद आसान
ट्यूबलेस टायर्स के पंचर होने में पर आसानी से पंचर बनवाया जा सकता है, इसके लिए टायर को खोलने की जरूरत नहीं पड़ती, पंचर, वाली जगह पर स्ट्रिप लगाई जाती है और फिर रबर सीमेंट की मदद से उस जगह को भर दिया जाता है। आप खुद भी पंचर लगा सकते हैं क्योकिं यह बहुत आसान हैं। है। ट्यूबलेस टायर्स के लिए पंचर किट मार्किट में आसानी से मिल जाती है। ट्यूबलेस टायर की लाइफ ज्यादा होती है साथं ही ये ज्यादा समय तक चलते हैं। ट्यूबलेस टायर्स में हमेशा सही एयर प्रेशर रखें इससे इनके पंचर होने की संभावना भी काफी कम होती है।
लाइफ ऐसे बढ़ेगी
ट्यूबलेस टायर्स की अगर लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो आप इन बातों का भी जरूर ध्यान रखें...
- टायर्स में हमेशा सही एयर हवा रखें
- ख़राब रास्तों पर गाड़ी चलाने से बचें
- हमेशा साफ़ सुथरी जगह पर ही गाड़ी पार्क करें
- ओरिजिनल और उन्हीं टायर्स को खरीदें जो आपकी के लिए बने हैं