नई डिजायर के बारे में जान लें ये पांच बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंट्री लेवल सेडान सेगमेंट में सबसे अहम भूमिका निभाने वाली मारुति की यह सेडान कार लोगों के उस स्टेटस सिंबल की मुराद पूरी करने में सफल रही है जहां लोग हैचबैक की कीमत पर सेडान की आस लगाए बैठे थे। जमाना बदला, और इस सेगमेंट में जोरदार प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। इसके बावजूद मारुति की इस कार की बिक्री पर कोई ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन पिछले कुछ महीनों में ग्राहकों से कम मिलते रिस्पॉंस को देखते हुए अब मारुति अपनी इस सेडान की अगली पीढ़ी को बाजार में लॉन्च करने जा रही है। आइए आपको उन पांच बातों से रूबरू करवाते हैं जो इस सेडान के बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।
होगी अलग पहचान बनाने की कोशिश
हमेशा की तरह नई डिजायर के भी स्टाइलिंग एलीमेंट काफी हद तक स्विफ्ट से साझा किए जाएंगे। यह उससे अलग नजर आए इसकी भी कोशिश मारुति ने की है। जो चीजें एक दूसरे से मिलती-जुलती रहेंगी उसमें बोनट, हेडलैंप, फ्रंट फेंडर उस स्विफ्ट से काफी मिलते-जुलते नजर आते हैं जिसे हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किए गए स्विफ्ट में देखा गया है। इसका ग्रिल बड़ा है साथ ही उच्च मॉडल में क्रोम का प्रयोग अलग दिखेगा साथ ही इसमें बेहतर अंदाज में इंटीग्रेट किया गया बूट भी शामिल है जो पहले की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरा दिखता है और ऐसा नहीं लगता कि इसे जबर्दस्ती पीछे चिपका दिया गया है।
अपमार्केट केबिन
एक्सटीरियर की तरह इसके इंटीरियर में भी काफी कुछ चीजें स्विफ्ट की देखने को मिलेंगी। इसके प्रीमियम अंदाज को डैशबोर्ड, सीटों व अन्य चीजों के मदद से बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है। हाल ही में जासूसी के द्वारा ली गई तस्वीरों को देखकर कुछ ऐसा ही लगा है। डिजायर का डैशबोर्ड जहां नई स्विफ्ट से काफी मिलता-जुलता दिख रहा है तो वहीं एयर कॉन वेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एकदम नए हैं। पहले की ही तरह इस कार में ड्यृल टोन इंटीरियर के साथ लकड़ी जैसा दिखने वाले प्लास्टिक के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। लेकिन हो सकता है कि फाइनल प्रोडक्ट में मारुति कुछ और बदलाव कर दे।
नए उपकरण
नई डिजायर में ग्राहकों को जैसा कि स्पाई इमेज से स्पष्ट होता है कि इसमें एलॉय व्हील के साथ इसमें कंपनी का लोकप्रिय स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा, साथ ही ग्राहकों को इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजक्टर हेडलैंप्स के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें भी मिलेंगी।
मौजूदा प्लेटफॉर्म पर ही रहेगी कायम
इसकी दिख रही तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि मारुति अपनी इस कार को पुराने प्लेटफॉर्म पर ही कायम रखेगी। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कंपनी इसे बलेनो या फिर नई स्विफ्ट के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने का मन बना रही थी। इस सेगमेंट में कीमत पर कंट्रोल बेहद अहम होता है और कंपनी इस कार कीमत को प्रतिस्पर्धा के आसपास ही रखना चाहेगी।
इंजन नहीं होगा नया
भले ही यह पूरी तरह से नई डिजायर होगी पर इसके इंजन में भी कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। इसमें 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन रहेगा व 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन भी लगा रहेगा जिसे हम पहले भी इस कार में देख चुके हैं। इन दोनों ही यूनिटों में फाइव स्पीड गियरबॉक्स तो रहेगा ही साथ ही एक ऑटोमेटिक वेरिएंट भी कंपनी इसके साथ लॉन्च कर सकती है।
टैक्सी ऑपरेटरों को भी लुभा सकती है डिजायर
डिजायर को कंपनी ने कभी टैक्सी ऑपरेटर अनुकूल इसके पहले नहीं बनाया था। लेकिन नई डिजायर पहली बार डीजल व पेट्रोल के साथ सीएनजी विकल्पों में भी उपलब्ध हो सकती है। इसका नया बूट ज्यादा जगह वाला हो सकता है जिससे इसे टैक्सी के तौर पर एक सार्थक कार बनाया जा सके। देखना दिलचस्प होगा कि मारुति इनमें से किन चीजों पर खरा उतर पाती है।
इसे भी पढ़ें कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मुकाबला है दिलचस्प, जानें किस कार की है कितनी कीमत