होंडा CBR1000RR फायरब्लेड की बुकिंग शुरू, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक प्रेमियों की मुरादा पूरी करते हुए होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने अपने फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारत में नई होण्डा सीबीआर 1000 आरआर फायरब्लेड और सीबीआर 1000 आरआर फायरब्लेड एसपी की बुकिंग शुरू कर दी है। फायरब्लेड के इस 2017 संस्करण को कम्प्लीट बिल्ट युनिट यानी की सीबीयू के रूप में भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा। इसकी पूरी जानकारी होंडा ने अपनी वेबसाइट Honda2WheelersIndia.com पर उपलब्ध करवाया है। फिलहाल दिल्ली व मुंबई के आउटलेट के जरिए इसे बुक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें Honda NAVI: एक ऐसी मोटरसाइकिल जिसने दिला दी 70 के दशक की याद
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड के सेल्स एण्ड मार्केटिंग सीनियर वाइस प्रेज़ीडेन्ट यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘2009 में फायरब्लेड को भारत में पहली बार पेश किए जाने के बाद से इसने परफोर्मेन्स एवं विश्वसनीयता की दृष्टि से नए मानक स्थापित किए हैं। राइडर को बेजोड़ एवं रोमांचक अनुभव देने वाली फायरब्लेड का नया संस्करण एक नए जोश का अहसास कराएगा। नई एवं अत्याधुनिक फायरब्लेड होण्डा की सबसे शक्तिशाली, सबसे त़ेज़ और हल्की सीबीआर 1000 आरआरआर होगी और निश्चित रूप से भारत में होण्डा की कामयाबी में एक नया अध्याय लिखेगी।’’
इसे भी पढ़ें तेजी से लोकप्रिय हो रही थंडरबर्ड 500 का हमने टेस्ट लिया
इटली के मिलान में EICMA 2016के दौरान अनवील की गई 2017 सीबीआर 1000 आरआर फायरब्लेड एसपी सुपरस्पोर्ट सेगमेंट में अपना 25वां साल मना रही है। 2017 होण्डा सीबीआर 1000 आरआर फायरब्लेड फोर सिलिंडर इंजिन से युक्त है जो 13000 आरपीएम पर 189 बीएचपी और 11000 आरपीउम पर 114 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें सिक्स-स्पीड ट्रांसमिशन लगा है। इसके परफॉर्मेंस को और बढ़ाने के लिए अब इसका वजह 16 किलोग्राम कम कर दिया गया है।
इसे भी पढें KTM 390 DUKE को हमने टेस्ट ट्रैक पर पुणे में चलाया
‘टोटल कन्ट्रोल’ यानि सम्पूर्ण नियन्त्रण के मंत्र पर आधारित इस संस्करण के 90 फीसदी अवयवों में संशोधन किया गया है और अपने वर्ग में अग्रणी 195 किलोग्राम श्रेणी में इसके वज़न में 16 किलोग्राम की कमी लाई गई है। इसकी कीमत 17.61 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है। यह दो वेरिएंट सीबीआर 1000 आरआर फायरब्लेड व एसपी में उपलब्ध है।