फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2020 hyundai creta ix25 could be launched with e-sim feature and bs6 engine in india

e-Sim फीचर और BS6 इंजन के साथ होगी नेक्स्ट जेनरेशन Hyundai Creta

Tue, 18 Jun 2019 03:36 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Jun 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
2020 hyundai creta ix25 could be launched with e-sim feature and bs6 engine in india
Hyundai Creta ix25 China - फोटो : सांकेतिक

ह्यूंदै की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा की दूसरी पीढ़ी iX25 को हाल ही में चीन में हुए मोटर शो में पेश किया गया था। वहीं भारत में इस कार को अगले साल होने वाले ऑटोएक्सपो में पेश किया जाएगा। खबरें हैं कि नए क्रेटा में इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा। ह्यूंदे ने 21 मई को वेन्यू को लांच किया था, जिसमें ये फीचर मिलता था।

विज्ञापन

बीएस6 उत्सर्जन मानक वाला इंजन

वहीं ई-सिम फीचर वाली क्रेटा ह्यूंदै लाइनअप में वेन्यू के बाद दूसरी एसयूवी होगी। 2020 ऑटो एक्सपो में पेश होने वाली क्रेटा में ई-सिम टेक्नोलॉजी के अलावा डिजाइन में भी बदलाव होगा। साथ ही इसमें भारत स्टेज 6 यानी बीएस6 उत्सर्जन मानक वाला इंजन लगा होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 सीटर लेआउट में लांच

साथ ही ह्यूंदै क्रेटा में 3 रो यानी 7 सीटर लेआउट में लांच कर सकती है। जो कि मौजूदा मॉडल से लंबा होगा और चीन के मोटर शो में प्रदर्शित मॉडल से भी लंबा होगा। 7 सीटर क्रेटा महंगी भी होगी, लेकिन कीमतों के लिहाज से महिंद्रा एक्सयूवी500 से सस्ती होगी।
 

विज्ञापन

Kia Seltos के कई फीचर

इसके अलावा ह्यूंदै क्रेटा में कई ऐसे फीचर भी दे सकती है, जो इस सेगमेंट में नहीं मिलते। इनमें कई फीचर Kia Seltos में भी पहली बार दिए जा रहे हैं। क्रेटा बेस्ड Kia Seltos को कंपनी इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। क्रेटा में Kia Seltos का 1.5 लीटर पेट्रोल और टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा। वहीं सेकेंड जेनरेशन क्रेटा में 6 स्पीड मैनुअल और टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।       
 

एक्स-शोरूम कीमत 10 से 15.65 लाख रुपये के बीच

क्रेटा के मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये के बीच है। वहीं नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की कीमत इसी के आसपास रखी जा सकती है, लेकिन 7 सीटर मॉडल इसे महंगा होगा।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed