{"_id":"5c7795fbbdec2217fc33f69f","slug":"2019-new-maruti-wagon-r-launching-with-cng-variant-know-the-price-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Wagon R CNG हुई लॉन्च, मारुति का दावा मिलेगा 33 किमी का माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Wagon R CNG हुई लॉन्च, मारुति का दावा मिलेगा 33 किमी का माइलेज
Wed, 06 Mar 2019 06:38 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
2019 wagon r cng-1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति वैगन आर का सीएनजी वर्जन लॉन्च हो गया है। मारुति ने गुपचुप वैगन आर का सीएनजी वैरियंट लॉन्च कर दिया। वहीं खास बात यह है कि सीएनजी वर्जन केवल एक ही इंजन वैरियंट में लॉन्च किया गया है। और सीएनजी वैरियंट के साथ वैगन आर केवल तीन ही रंगों में मिलेगी। जानते हैं कितनी होगी कीमत और फीचर...
विज्ञापन
मारुति की नई वैगन को पिछले महीने को 23 फरवरी को लॉन्च किया गया था, उस समय वैगन आर को केवल पैट्रोल इंजन में ही लॉन्च किया गया था। नई वैगन आर को लेटेस्ट पांचवी पीढ़ी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जिस पर नई स्विफ्ट और बलेनो को भी बनाया गया है।
विज्ञापन
नई वैगन आर का डिजाइन पुरानी वैगन आर के मुकाबले बिल्कुल अलग है। इसमें वॉल्वो स्टाइल में टेल लाइट्स दी गई हैं। वहीं पीछे दिया गया काले रंग का सी-पिलर रिअर विंडो और टेलगेट को टच करता है। कुल मिलाकर देखें को नई वैगन आर का डिजाइन बॉक्सी लुक दे रहा है। वहीं वैगन आर के टॉप वैरियंट में इस बार बड़े पहिए भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
इंटीरियर की बात करें, तो नई वैगन आर में पहली बार 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे वाइब्रेंट स्मार्टप्ले स्टूडियो भी कहा जा रहा है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी दी गई है। इसे डैशबोर्ड के ऊपर लगाया गया है। वहीं हुंडई सैंट्रो में भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
नई WagonR में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। जबकि मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा।
वहीं मारुति वैगन आर सीएनजी को कैवल दो वैरियंट्स LXi CNG और LXi CNG (O) में ही लॉन्च किया गया है। सीएनजी वैरियंट केवल 1.0 लीटर इंजन के साथ ही आएगा। सीएनजी के साथ वैगन आर का माइलेज 33.54 किमी प्रति किग्रा होगा। मारुति वैगन आर LXi CNG एक्स-शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपए और LXi CNG (O) की कीमत 4.89 लाख रुपए होगी। नई WagonR LXi पेट्रोल स्टैंडर्ड की शुरूआती कीमत 4.19 लाख रुपए है। जबकि सीएनजी के साथ यह 65 हजार रुपये मंहगी है। वैगन आर सीएनजी व्हाइट, सिल्वर और ग्रे रंग में ही मिलेगी।