{"_id":"5ffc638c8ebc3e2e2358dedc","slug":"10-motorcycle-driving-safety-tips-bike-riding-safety-tips-safety-tips-while-driving-two-wheeler-road-accident-safety-tips-road-accident-safety-rules","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में हर 3.5 मिनट में सड़क दुर्घटना में होती है एक व्यक्ति की मौत, ये 10 टिप्स हादसों से करेंगे बचाव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश में हर 3.5 मिनट में सड़क दुर्घटना में होती है एक व्यक्ति की मौत, ये 10 टिप्स हादसों से करेंगे बचाव
Mon, 11 Jan 2021 08:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
motorcycle driving
भारत में रोजाना बड़ी संख्या में डेली कम्यूटर्स बाइक्स और स्कूटर चलाते हैं। यह गौर करने वाली बात है कि भारत में रोजाना सड़क दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। अगर आप सड़क दुर्घटना के आंकड़ों पर गौर करें तो चौंक जाएंगे। भारत के आज तक के युद्धों में जितने सैनिक शहीद नहीं हुए, उससे ज्यादा लोग सड़कों पर दुर्घटना में एक साल में मारे जाते हैं। पिछले एक दशक में ही भारत में लगभग 14 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं और 50 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देश में हर 3.5 मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा एक बड़ा और गंभीर सवाल है। अगर आप दोपहिया वाहन चलाते हैं तो आपको अपनी सुरक्षा के साथ बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वह जरूरी बातें जिन्हें आपको ड्राइविंग को दौरान याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहन कर ही करें ड्राइविंग
हेलमेट पहना न सिर्फ आपको चालान से बचाता है बल्कि आपकी सुरक्षा भी करता है। बाइक या स्कूटर चलाने के दौरान हमेशा अच्छी क्वालिटी का सर्टिफाइड हेलमेट पहनें। हेलमेट खरीदते वक्त यह जरूरत ध्यान दें कि वह किसी अच्छी कंपनी और अच्छी क्वालिटी का हो। साथ ही वह आईएसआई मार्क वाला हो। यह ध्यना देना बहुत आवश्यक है कि हेल्मेट आपके सिर पर सही से फिट बैठता हो। सड़क किनारे बिकने वाले सस्ते हेलमेट से सख्त परहेज करें और उन्हें चंद रुपये बचाने के लिए बिल्कुल भी न खरीदें।

दोनों ब्रेक का इस्तेमाल सीखें
बाइक चलाते समय अगर आप दोनों ब्रेक का इस्तेमाल सही से करते हैं और अपनी गाड़ी को सफलतापूर्वक रोक लेते हैं, तो आप एक अच्छे चालक माने जाएंगे। दोपहिया वाहन चलाने के दौरान यह आपकी सुरक्षा के लिए भी काफी अहम माना जाता है।

रफ्तार पर रखें नजर
दोपहिया वाहन चलाते वक्त चालक को अपनी गाड़ी की रफ्तार पर हमेशा नजर रखनी चाहिए। गाड़ी चलाते समय दूसरे वाहनों से स्पीड की कॉम्पीटिशन और जरा भी लापरवाही आपको भारी मुसीबत में डाल सकती है। सड़कों और नियमों के अनुसार ही अपने वाहन को रफ्तार दें।

अचानक लेन न बदलें
आपको अपनी गाड़ी के साइड इंडिकेटर्स या सिगनल का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। सड़क पर कहीं मुड़ना हो या रुकना हो तो इसकी सूचना समय से दें। सड़क में ड्राइविंग के दौरान लेन चेंज करने से पहले इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करें। अपनी दिशा अचानक से न बदलें। ट्रैफिक को अपने अगले मूव के बारे में इंडिकेटर से या जरूरी हो तो हाथ से भी बताएं। हाईवे में तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियों में अचानल लेन बदलना हादसे को चुनौती देना है।

सुरक्षित दूरी बनाए रखें
स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाने के दौरान, आपसे आगे चल रही या अगल-बगल की गाड़ियों से उचित दूरी बनाए रखें। ट्रैफिक जाम में फंसने के दौरान भी अपने आसपास की परिस्थितियों पर पूरी निगाह बनाएं रखें। किसी भी गाड़ी के ज्यादा नजदीक जाने की कोशिश न करें।

बाइक में एबीएस बेहद जरूरी
आजकल बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक सामान्य फीचर है। यह सिस्टर बाइक में कई दुर्घटनाओं को टाल सकता है। इसलिए बाइक खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपकी पसंदीदा मोटरसाइकिल में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगा हुआ है।

बाइक की लिमिट का रखें ख्याल
बाइक यही यह भूल जाएं कि जो बाइक वह चला रहा है दरअसल उसकी भी एक लिमिट है, जो यह परेशानी में डालने वाला हो सकता है। कभी भी लिमिट से आगे कुछ भी करने की कोशिश न करें। सड़क पर बहुत आराम से नियमों का पालन करते हुए चलें। किसी भी तरह की जल्दबाजी या जोश, आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।

ओवरटेक न करें
कई बार अंधे मोड़ पर काफी दुर्घटनाएं होती हैं। कभी भी सामने चल रही गाड़ी को जल्दबाजी में ओवरटेक न करें। उस पर भी जब किसी बड़े वाहनों से आगे निकलना हो, तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

वाहन पर संतुलन बेहद जरूरी
बाइक खरीदने से पहले अपनी जरूरतों को ठीक से समझें। यह जरूरी नहीं है कि हर चालक 750 सीसी की मोटरसाइकिल को आराम से हैंडल कर सके। हर व्यक्ति अलग-अलग रफ्तार में खुद को कंफर्टेबल महसूस करता है। इसलिए अपनी कुशलता और आवश्यकता के अनुसार ही मोटरसाइकिल खरीदें।

बारिश में फिसलन भरी राहों से बचें
बारिश या हिमपात के दौरान बाइक चलाना खतरों से खाली नहीं। ऐसे मौसम में सड़कों पर फिसलन बहुत होती है, जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में बाइक चलाने से परहेज करें। इन सब सावधानियों के अतरिक्त दोपहिया चालक के लिए सही कपड़ों का चुनाव बहुत जरूरी है। यह आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।