{"_id":"64df3483d156668d6a0dc376","slug":"audi-q8-e-tron-electric-suv-launched-in-india-know-price-features-specs-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Audi Q8 e-tron: ऑडी Q8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Audi Q8 e-tron: ऑडी Q8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Fri, 18 Aug 2023 02:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:36 PM IST
सार
नई Audi Q8 e-tron (ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन) एसयूवी और स्पोर्टबैक पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध ई-ट्रॉन एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन है। उन्हें न सिर्फ कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड मिलते हैं बल्कि इस बार उनके साथ Q8 नाम भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Mr. Balbir Singh Dhillon, Head of Audi India with the Audi Q8 Sportback e-tron
- फोटो : Audi India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई Audi Q8 e-tron (ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन) एसयूवी और स्पोर्टबैक पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध ई-ट्रॉन एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन है। उन्हें न सिर्फ कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड मिलते हैं बल्कि इस बार उनके साथ Q8 नाम भी जुड़ा हुआ है। कार के एक्सटीरियर पर हुए बदलावों की बात करें तो, इसमें फिर से तैयार की गई ग्रिल, लाइट्स, बंपर और टेलगेट के साथ नया बॉडीवर्क शामिल है। यह एसयूवी पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी दिखती है।
पावर, स्पीड और रेंज
ऑडी Q8 ई-ट्रॉन दो ट्रिम्स - 50 और 55 में उपलब्ध है। 50 ट्रिम में एक डुअल-मोटर सेटअप मिलता है जो 338 बीएचपी का पावर और 664 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी और स्पोर्टबैक दोनों 95 kWh बैटरी पैक से पावर लेता है। दावा की गई ड्राइविंग रेंज क्रमशः 491 किमी और 505 किमी है। दूसरी ओर, 55 ट्रिम में 408 बीएचपी का पावर और 664 एनएम के पीक टॉर्क के साथ ज्यादा पावरफुल डुअल-मोटर सेटअप मिलता है जो कार को 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके बड़े 114 kWh बैटरी पैक से एक बार चार्ज करने पर रेंज 600 किमी से भी ज्यादा है।
बैटरी चार्जिंग
एसयूवी और स्पोर्टबैक दोनों में वाहन के दोनों तरफ चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं। ऑडी का कहना है कि इलेक्ट्रिक पेशकश में 22 किलोवाट एसी चार्जर मिलेगा और यह 170 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Mr. Balbir Singh Dhillon, Head of Audi India with the Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron
- फोटो : Audi India
शानदार फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, फ्लैगशिप ऑडी इलेक्ट्रिक एसयूवी में मेमोरी फंक्शन, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स हैं। टॉप पर 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ दो टचस्क्रीन यूनिट्स हैं और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए सेंटर कंसोल के निचले भाग में 8.6-इंच की स्क्रीन है। Q8 ई-ट्रॉन रेंज में बैंग एंड ओल्फसेन साउंड सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक 360-डिग्री कैमरा, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और टीपीएमएस भी मिलता है।
कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करें तो, इसमें क्रोनोस ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट, मिथोस ब्लैक, प्लाज्मा ब्लू, सोनेरा रेड, मैग्नेट ग्रे, सियाम बेज, मदीरा ब्राउन और मैनहट्टन ग्रे शामिल हैं। केबिन को तीन अलग-अलग थीम में पर्सनलाइज किया जा सकता है। जिसमें पर्ल बेज, ओकापी ब्राउन और ब्लैक थीम शामिल हैं।