भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता की ओर से बताया गया है कि वह कब से अपने स्कूटर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी करने जा रही है।
यह स्कूटर होगा महंगा
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर बेंगलुरू की इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी एथर की ओर से जानकारी दी गई है कि 31 मई तक स्कूटर खरीदने पर 32500 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं इसके बाद स्कूटर खरीदने पर ग्राहकों को ज्यादा कीमत देनी होगी।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कब से बढ़ेंगे दाम
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है कि अगर ग्राहक फेम-2 सब्सिडी के तहत फायदा उठाना चाहते हैं तो उन्हें 31 मई तक स्कूटर खरीदना होगा। इसके बाद स्कूटर खरीदने पर सब्सिडी कम हो जाएगी और कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
क्यों बढ़ रहे हैं दाम
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : atherenergy
केंद्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम सब्सिडी दी जाती है। पहले फेम-1 और फिर फेम-2 सब्सिडी दी जा रही है। हर साल इसके लिए सरकार की ओर से अलग से बजट निर्धारित किया जाता है। लेकिन पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को 40 फीसदी की जगह 15 फीसदी करने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
कब शुरू हुई थी फेम-2 योजना
5 of 5
Ather 450X Gen3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
FAME II योजना भारत में चार साल पहले शुरू की गई थी। यह योजना तीन साल के लिए लागू थी, जिसे बाद में दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। मौजूदा योजना आधिकारिक तौर पर अगले साल 31 मार्च को खत्म हो जाएगी। इस योजना का कुल परिव्यय 10,000 करोड़ रुपये है। जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को आक्रामक रूप से ईवी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान