फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Aprilia SXR 125 launched in india 2021 aprilia sxr 125 booking aprilia sxr 125 specifications aprilia sxr 125 colours aprilia scooter piaggio india piaggio scooter India

Aprilia SXR 125 लॉन्च: क्या खास है इस मैक्सी स्कूटर में, जानें इसके शानदार फीचर्स और कीमत

Wed, 12 May 2021 06:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Aprilia SXR 125 launched in india 2021 aprilia sxr 125 booking aprilia sxr 125 specifications aprilia sxr 125 colours aprilia scooter piaggio india piaggio scooter India
Aprilia SXR 125 - फोटो : Aprilia
Aprilia SXR 125 India: इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Piaggio (पियाजियो) ने अपने नए SXR सीरीज के 125cc मैक्सी-स्कूटर Aprilia SXR 125 (अप्रिलिया एसएक्सआर 125) को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। अप्रिलिया इंडिया काफी समय से SXR125 स्कूटर के टीजर जारी कर रही थी। अब कंपनी ने आखिरकार इसे बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया है। जानें इस मैक्सी स्कूटर की कीमत और फीचर्स। 
विज्ञापन

बुकिंग और डिलीवरी

Aprilia SXR 125 launched in india 2021 aprilia sxr 125 booking aprilia sxr 125 specifications aprilia sxr 125 colours aprilia scooter piaggio india piaggio scooter India
Aprilia SXR 125 - फोटो : Piaggio
अप्रिलिया SXR 125 को 5,000 रुपये की राशि देकर बुक किया जा सकता है। शहरों में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए कंपनी ग्राहकों को भरोसा दे रही है कि उन्हें स्कूटर की डिलीवरी 30 से 40 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। ग्राहक अगर बुकिंग कैंसल करना चाहते हैं तो पैसा वापस हो जाएगा। इस स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग पर कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं। एसएक्सआर 125 का उत्पादन महाराष्ट्र में कंपनी की बारामती प्लांट में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

लुक और डिजाइन के लिहाज से Aprilia SXR 125 एक मैक्सी स्कूटर जैसी है और यह पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए कंपनी के 160cc स्कूटर SXR 160 जैसी दिखती है। Aprilia SXR 125 को Aprilia SXR 160 (एसएक्सआर 160) मैक्सी स्कूटर का 125 सीसी वर्जन कहा जा सकता है। हालांकि इंजन के मामले में यह कंपनी की मौजूदा 125cc स्कूटर्स SR 125 और Storm 125 जैसा है। SXR 125 में 125cc बीएस-6 मानकों वाला, सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9.4 bhp का पावर और 9.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

शानदार फीचर्स

इस स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं। जिसमें रैप-अराउंड एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, लंबी, बड़ी और आरामदायक सीट, फुल डिजिटल क्लस्टर, LCD डैशबोर्ड, ब्लूटूथ मोबाइल कनेक्टिविटी ऑप्शन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक, 7 लीटर का फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने SXR 160 में जहां 14 इंच के व्हील दिए हैं, वहीं इस स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। नए SXR 125 को चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसमें मैट ब्लैक, ग्लॉसी व्हाइट, मैट ब्लू और ग्लॉसी रेड रंग शामिल हैं। 

लुक और डिजाइन

पियाजियो के अनुसार, यह स्कूटर 'भारत के लिए इटली में डिजाइन किया गया है।' इसमें कंपनी के ही अन्य वाहनों से प्रेरित बुनियादी वास्तुकला और बॉडी इंजीनियरिंग देखने को मिलता है, लेकिन इसमें अलग इंजन का इस्तेमाल हुआ है। अप्रिलिया SXR 125 का लुक मोटरसाइकिल से प्रभावित है। खासतौर पर यह RS 660 से काफी प्रेरित लगता है। इसमें ट्विन एलईडी हेडलैंप और इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ-साथ फ्रंट में लोडिंग के लिए अच्छी-खासी स्पेस मिलती है। इस स्कूटर में सिग्नेचर अप्रिलिया ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। 

कीमत

आकर्षक लुक और डिजाइन वाले पियाजियो के नए स्कूटर Aprilia SXR 125 की भारत में पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,14,994 रुपये है। वहीं दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,16,358 रुपये तय की गई है। ये नई स्कूटर SXR 160 मॉडल से तकरीबन 11,000 रुपये तक सस्ती है, जिसकी कीमत 1.27 लाख रुपये है। पुणे में कंपनी इस स्कूटर को मासिक किस्त पर भी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए ग्राहक को हर महीने 3,444 रुपये की ईएमआई देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed