फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Apple iPhone 15 users can send Emergency SOS and gets Roadside Assistance

Apple iPhone 15: कार का टायर हो गया है पंचर या खत्म हो गया है ईंधन, तो आईफोन 15 करता है मदद, जानें कैसे

Wed, 13 Sep 2023 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 06:13 PM IST
सार

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज iPhone 15 अब AAA के साथ साझेदारी में सैटेलाइट-पावर्ड रोडसाइड असिस्टेंस के साथ आती है। 

विज्ञापन
Apple iPhone 15 users can send Emergency SOS and gets Roadside Assistance
Apple iPhone 15 Car Feature - फोटो : For Reference Only

विस्तार

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple (एपल) की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज iPhone 15 अब AAA के साथ साझेदारी में सैटेलाइट-पावर्ड रोडसाइड असिस्टेंस के साथ आती है। इस फीचर को iPhone 14 सीरीज पर भी अपडेट किया गया है। इन उपकरणों को खरीदने और एक्टिव करने वालों को दो साल की इमरजेंसी SOS (एसओएस) और रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा मुफ्त मिलेगी। यूजर्स को मिलने वाली सर्विस एएए सदस्यता शर्तों के अंतर्गत आती हैं या गैर-एएए सदस्यों के लिए भुगतान-प्रति-उपयोग के आधार पर उपलब्ध हैं। यानी जो एएए के सदस्य नहीं है उन्हें हर बार इस्तेमाल के लिए पैसे देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


नई रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस, जो सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है, सैटेलाइट फीचर के जरिए इमरजेंसी एसओएस का विस्तार है जिसे पिछले साल iPhone 14 के साथ लॉन्च किया गया था। ये सर्विस आपातकालीन स्थितियों में सैटेलाइट ऑप्शन के जरिए एपल के आपातकालीन टेक्स्ट का इस्तेमाल करके काम करती हैं, जब ड्राइवर के पास सेलुलर नेटवर्क या वाई-फाई कवरेज नहीं होता है।
विज्ञापन


यदि किसी को कार में परेशानी हो रही है, तो यह फीचर आपातकालीन एसओएस भेजने में मदद कर सकती है, जैसे कि लॉक होने, ईंधन खत्म होने, कार की बैटरी खत्म होने या टायर पंक्चर होने जैसे मामलों में सहायता के लिए एएए को एक संदेश भेज देता है। यूजर्स को सैटेलाइट से कैसे जुड़े रहना है, इसके बारे में भी ट्रेनिंग दी जाएगी और बताया जाएगा, ताकि वे एएए एजेंट के साथ चैट कर सकें और अपने अनुरोध की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण अपडेट हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कोई आपातकालीन एसओएस के लिए एएए से जुड़ता है, तो स्थिति को समझने के लिए एक स्क्रीन पर कुछ सवाल पूछे जाएंगे। एक बार इनका उत्तर मिल जाने के बाद, यह सैटेलाइट के जरिए जरूरी जानकारी एएए को भेज देगा ताकि वे किसी को यूजर की लोकेशन पर भेज सकें। हालांकि, इस फीचर की एक खामी यह है कि सैटेलाइट के जरिए जुड़ने के लिए आकाश की ओर एक स्पष्ट दृष्टि रेखा की आवश्यकता होती है। यदि किसी की कार घने जंगल या किसी दूरदराज के इलाके में खराब हो जाती है जहां उपग्रह कनेक्शन मुश्किल है तो यह काम नहीं कर सकता है। इसके अलावा, सर्विस हासिल करने के लिए कार को सड़क के पास स्थित होना जरूरी होगा क्योंकि एएए ऑफ-रोड वाहन की रिकवरी की सेवा नहीं देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed