{"_id":"6555a22b433c1f7b2905f838","slug":"anyone-can-take-advantage-of-five-facilities-while-traveling-on-the-national-highway-know-the-details-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Highway: नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान ले सकते हैं पांच सुविधाओं का फायदा, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
National Highway: नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान ले सकते हैं पांच सुविधाओं का फायदा, जानें डिटेल
Thu, 16 Nov 2023 10:52 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:52 AM IST
सार
देश में लगातार नेशनल हाइवे के साथ ही एक्सप्रेस वे बेहतर हो रहे हैं। लेकिन इन पर सफर के दौरान किन सुविधाओं का फायदा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार नेशनल हाइवे बेहतर होने के साथ ही कई सुविधाएं भी ऑफर करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि हाइवे पर सफर के दौरान उनको क्या सुविधाएं मिलती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं, जिनको नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
बढ़ रही संख्या
देश में लगातार नेशनल हाइवे की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही उन्हें बेहतर किया जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस-वे का उपयोग करने लगे हैं। एनएचएआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान लोगों को कुछ खास सुविधाएं भी दी जाती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
वे साइड अमेनिटीज
वे साइड अमेनिटीज यानि कि हाइवे पर सफर के दौरान अगर लोगों को भूख लगे, थकान हो जाए या फिर अन्य किसी कारण से कुछ समय के लिए कार को रोकना हो तो हर कुछ किलोमीटर की दूरी पर रेस्टोरेंट, बुनियादी सुविधाओं से युक्त शौचालय आदि का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
रोड साइड असिस्टेंस
नेशनल हाइवे पर शहर के मुकाबले वाहन तेज स्पीड में चलाए जाते हैं। साथ ही शहरों की तरह हाइवे पर पंचर या मेकैनिक आदि का मिलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर किसी वाहन में कोई खराबी हो जाती है, तो सफर पूरा करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान किसी वाहन में खराबी होती है तो टोल वसूलने वाली कंपनी के साथ ही एनएचएआई से संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
आपातकालीन फोन बूथ
नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कई जगह मोबाइल में सिग्नल नहीं आते। जिससे जरुरत पड़ने पर मदद मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर मदद के लिए आपातकालीन फोन बूथ का विकल्प दिया जाता है। जरुरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति इस तरह के फोन बूथ का उपयोग करके मदद बुला सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
मेडिकल हेल्प
नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना हो जाए। किसी वाहन के साथ हादसा हो जाए तो कम से कम समय में मेडिकल हेल्प की जरुरत होती है। नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान जरुरत पड़ने पर एंबुलेंस की सुविधा का भी उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
शिकायत ऑफिस
देशभर में सभी नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान अगर किसी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी होती है। तो इसके लिए प्रबंधन की ओर से शिकायत ऑफिस की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। शिकायत करने के लिए इस तरह की व्यवस्था नजदीकी टोल प्लाजा पर दी जाती है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ