फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Andhra Pradesh to get India's first electric air taxi manufacturing hub in Anantapur

Electric Air Taxi: आंध्र प्रदेश में बनेगा देश का पहला इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मैन्युफैक्चरिंग हब, जानें डिटेल्स

Wed, 19 Nov 2025 05:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश ने भारत में भविष्य की एयर मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए बंगलूरू की सरला एविएशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh to get India's first electric air taxi manufacturing hub in Anantapur
Sarla Aviation Electric Air Taxi India - फोटो : Sarla Aviation

विस्तार

आंध्र प्रदेश ने भारत में भविष्य की एयर मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए बंगलूरू की सरला एविएशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया है। इसके तहत राज्य में देश का पहला गिगा-स्केल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाएगा। यह घोषणा विशाखापत्तनम में आयोजित सीआईआई पार्टनरशिप समिट के दौरान की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Electric Bus: दिल्ली की एकमात्र इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस अब शहर की सड़कों पर नहीं, सिर्फ टूरिस्ट रूट पर चलेगी
विज्ञापन

अनंतपुर में 500 एकड़ का विशाल कैंपस
यह हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब अनंतपुर जिले में 500 एकड़ भूमि पर स्थापित होगा। पहले चरण में सरला एविएशन 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस एमओयू को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य मंत्री बी.सी. जनार्दन रेड्डी की मौजूदगी में सौंपा।

यह भी पढ़ें - Bajaj Auto-KTM: बजाज ऑटो ने केटीएम में बहुमत हिस्सेदारी अधिग्रहण पूरा किया, यूरोपीय मंजूरियों के बाद डील पूरी
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी Sky Factory का दावा
सरला एविएशन इस प्रोजेक्ट को दुनिया की सबसे बड़ी "स्काई फैक्ट्री" बता रही है। इस मेगा कैंपस में इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट के डिजाइन, डेवलपमेंट, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और ऑपरेशन, सब कुछ एक ही जगह पर किया जाएगा। इससे भारत को वैश्विक eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) मार्केट में बढ़त मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Selling: अपना दोपहिया वाहन बेचने से पहले जरूर करें ये पांच काम, नहीं तो हो सकती है समस्या
विज्ञापन

eVTOL एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए पूरा इकोसिस्टम
इस प्रोजेक्ट में eVTOL एयर टैक्सी बनाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं। इनमें शामिल हैं:
  • कॉम्पोजिट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स
  • पावरट्रेन और एवियॉनिक्स प्रोडक्शन लाइनें
  • भारत का सबसे बड़ा विंड टनल
  • सिम्युलेशन लैब और पायलट ट्रेनिंग सेंटर
  • MRO (मेंटेनेंस-रिपेयर-ओवरहॉल) फैसिलिटी

2 किलोमीटर लंबा रनवे और विशेष VTOL टेस्टिंग पैड
फुल ऑपरेशन होने पर यह फैक्ट्री हर साल 1,000 eVTOL एयर टैक्सी बनाने की क्षमता रखेगी। जो भारत को वैश्विक निर्माण केंद्र बना सकती है।

यह भी पढ़ें - Bike: क्यों कुछ मोटरसाइकिलों में पीछे की सीट सवार की सीट से ऊंची होती है? इस अनोखे डिजाइन की आखिर क्या है वजह 

यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या हैं कार फ्लश डोर हैंडल्स? डिजाइन का नया ट्रेंड, लेकिन सुरक्षा चिंता बढ़ी

नई नौकरियों और स्किल डेवलपमेंट पर जोर
यह प्रोजेक्ट विकसित भारत 2047 और स्वर्ण आंध्र 2047 की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे हजारों हाई-स्किल नौकरियां पैदा होंगी और भारत के एयरोस्पेस सेक्टर के लिए नई सप्लाई चेन तैयार होगी। सरला एविएशन का कहना है कि यह हब एयर टैक्सी सेवाओं के ऑपरेशन, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में भारत की क्षमता को भी मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें - EV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में जबरदस्त उछाल, अक्तूबर में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी 2.0 से पहले कुल ऑटो बिक्री में अकेले तीन राज्यों की हिस्सेदारी थी 30%, जानें सेल्स ट्रेंड 

भारत के एविएशन सेक्टर के लिए रणनीतिक कदम
आंध्र प्रदेश पहला राज्य बन गया है जिसने इतने बड़े पैमाने पर एक एयर मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने की शुरुआत की है। यह प्रोजेक्ट:
  • घरेलू एयरोस्पेस उत्पादन को मजबूती
  • तकनीकी आयात पर निर्भरता कम
  • इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड एयर ट्रैवल को बढ़ावा
  • भविष्य के वर्टिपोर्ट और एयर टैक्सी रूट्स के विकास
में अहम भूमिका निभाएगा।

वैश्विक स्तर पर eVTOL सर्टिफिकेशन के मानक अभी विकसित हो रहे हैं, लेकिन भारत का यह संगठित प्रयास भविष्य में देश को बड़ी बढ़त दिला सकता है। 

यह भी पढ़ें - Car Safety Tips: सवा लाख किलोमीटर चली कार में कौन से पार्ट्स बदलना है सबसे जरूरी? जानें जरूरी जानकारी 

यह भी पढ़ें - Automatic Cars: भारत में किफायती ऑटोमैटिक कारें, 12 लाख रुपये से कम में एसयूवी और हैचबैक के सबसे बेहतर विकल्प

यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed