फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   An excellent safety feature is available in cars calles esc, know how it protects from accidents

Car Care Tips: कारों में मिलता है एक बेहतरीन सेफ्टी फीचर, जानें किस तरह करता है हादसों से सुरक्षा

Sat, 02 Dec 2023 11:00 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 02 Dec 2023 11:00 AM IST
सार

बाजार में मॉडर्न कारों को लगातार सुरक्षित बनाने पर काम किया जा रहा है। ऐसे में एक खास फीचर किस तरह से हादसों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
An excellent safety feature is available in cars calles esc, know how it protects from accidents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मॉडर्न कारों में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। जिनसे कार और सवार दोनों को ही हादसों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही एक बेहतरीन सेफ्टी फीचर की जानकारी दे रहे हैं, जिससे हादसों को कम रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


कौन सा फीचर
मॉडर्न कारों में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इन फीचर्स में से ही एक फीचर है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल। इसे शॉर्ट में ईएससी भी कहा जाता है। देश की सभीा कंपनियों की ओर से अपनी कई कारों में इसे ऑफर किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है काम
ईएससी यानि कि इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का मुख्य काम कार को टर्न लेते समय या अस्थिर स्थिति में कार को स्थिर रखने का होता है। जब भी कार को चलाया जाता है तो टायर की स्पीड से ही कार को कंट्रोल किया जाता है। लेकिन अगर कार को किसी टर्न पर मोड़ा जाए या फिर ऐसी ही किसी स्थिति में कार पहुंच जाए तो कई बार चालक का कंट्रोल वाहन पर खत्म हो जाता है और हादसा हो जाता है। इसी के समाधान के लिए वाहनों में ईएससी को ऑफर किया जाता है।


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कैसे करता है काम
ईएससी को मुख्य तौर पर तीन सेंसर से बनाया जाता है। इन सभी सेंसर का काम वाहन की स्पीड को कंट्रोल में रखना होता है। सेंसर के जरिए ही ईएससी को यह जानकारी मिलती है कि किसी वाहन को कितनी स्पीड में चलाया जा रहा है और अगर उसके कंट्रोल खोने का खतरा हो जाता है तो ईएससी के जरिए ही कार के ब्रेक और स्टेयरिंग को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

क्या हैं फायदे
ईएससी जैसे सेफ्टी फीचर के साथ कार को चलाने में ड्राइवर को ज्यादा और बेहतर तरीके से कंट्रोल मिलता है। वाहन को टर्न करते समय या फिर ऐसी अन्य स्थिति में भी ड्राइवर के पास ज्यादा बेहतर तरीके से वाहन को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। जिससे ड्राइवर सहित सभी यात्री भी सुरक्षित रहते हैं। इसके साथ ही इस फीचर के कारण ब्रेक की लाइफ भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह ब्रेक का उपयोग करने की क्षमता को कम करता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed