फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   America demands zero percent tariff on imported cars in India amid discussions with tesla says report

Car Tarrif: टेस्ला पर घमासान के बाद अब अमेरिका ने कि “जीरो टैरिफ” की मांग, जानें क्या कहती हैं घरेलू कंपनियां

Thu, 06 Mar 2025 03:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

Car Tariff In India: अमेरिका चाहता है कि भारत ज्यादातर सेक्टर्स में टैरिफ खत्म कर दे, जिसमें ऑटोमोबाइल भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की अपेक्षा साफ है कि भारत कार इंपोर्ट पर टैरिफ या तो खत्म करे या फिर बेहद कम करे।

विज्ञापन
America demands zero percent tariff on imported cars in India amid discussions with tesla says report
इम्पोर्टेड कारों पर अमेरिका ने की नई मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। इसी बीच अमेरिका चाहता है कि भारत कार इम्पोर्ट पर लगने वाले भारी शुल्क को पूरी तरह खत्म करे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस चाहता है कि भारत अपने यहां इम्पोर्टेड कारों पर लगने वाले टैरिफ को शून्य कर दे। बता दें कि अमेरिकी कार निर्माता टेस्ला ने भी भारत में कारों पर लगने वाले टैरिफ को कम करने की मांग की थी, जिसपर भारतीय सरकार का अंतिम फैसला विचाराधीन है।
विज्ञापन


अमेरिका ने की “जीरो टैरिफ” की मांग
भारत में इंपोर्टेड कारों पर 110% तक का भारी टैक्स लगता है, जिसे लेकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहले भी नाराजगी जता चुके हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी उन्हें समर्थन मिल गया है। ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऊंचे टैरिफ को अनुचित बताते हुए जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन


अमेरिका चाहता है कि भारत ज्यादातर सेक्टर्स में टैरिफ खत्म कर दे, जिसमें ऑटोमोबाइल भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की अपेक्षा साफ है कि भारत कार इंपोर्ट पर टैरिफ या तो खत्म करे या फिर बेहद कम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू ऑटो कंपनियों ने दी प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने अमेरिका की इस मांग को सुना जरूर है, लेकिन अभी कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है। सरकार पहले घरेलू उद्योग से सलाह-मशविरा करेगी और फिर कोई फैसला लेगी।


सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सरकार हाल ही में ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गजों से मिली थी ताकि उनकी चिंताओं को समझ सके। भारतीय कार निर्माता, खासकर टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां, लंबे समय से इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का विरोध कर रही हैं। उनका मानना है कि अगर टैरिफ हटा दिया गया तो विदेशी कारों की कीमतें घट जाएंगी, जिससे घरेलू कंपनियों को नुकसान होगा और देश में कार निर्माण को मिलने वाला निवेश भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed