फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   after frequent accidents paris citizens votes to ban rental electric scooters from city streets

E-Scooters: पेरिस में अब नहीं चल पाएंगे इलेट्रिक स्कूटर, लगातार हो रहे हादसों के बाद लोगों ने की वोटिंग

Mon, 03 Apr 2023 12:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 03 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स नहीं चल पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस के लोगों ने इन्हें बंद करने के लिए रविवार को मतदान किया है।

विज्ञापन
after frequent accidents paris citizens votes to ban rental electric scooters from city streets
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक ओर जहां दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बंद करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस में इन स्कूटर्स को जल्द बंद किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन


बंद होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बंद किया जा सकता है। बीते रविवार को पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद करने को लेकर वोटिंग हुई थी, जिसके बाद यह जानकारी मिल रही है कि अब पेरिस में इन स्कूटर्स का इस्तेमाल रोका जा सकता है।
विज्ञापन


क्यों होंगे बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कारण पेरिस में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसके बाद रविवार को पेरिस में जनमत संग्रह करवाया गया और मतदान के बाद इस बात की जानकारी मिल रही है कि शहर में जल्द ही इन्हें बंद किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रविवार को हुए मतदान में करीब 89 फीसदी लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बंद करने के पक्ष में मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग हैं खुश
इलेक्ट्रिक स्कूटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाली अपाकाउवी चैरिटी के सह-संस्थापक अरनौद किलबासा ने कहा कि हम खुश हैं। हम चार साल से इसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सभी पेरिसवासी कहते हैं कि वे फुटपाथ पर घबराए हुए हैं, सड़कों को पार करते समय घबराते हैं। आपको हर जगह देखने की जरूरत है, ऐसे में सड़क पर सही से चलने में परेशानी होती है।

ई-स्कूटर ऑपरेटर्स ने कही यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को हुई वोटिंग के बाद ई-स्कूटर ऑपरेटर्स नाराज हैं। उनका कहना है कि पेरिस की सड़कों पर अक्सर अराजक प्रकृति के लोग गैर-जिम्मेदार तरीके से इन्हें चलाते हैं। लेकिन इस फैसले से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी होगी।


प्रशासन ने की थी पहल
साल 2018 में स्थानीय प्रशासन ने ई-स्कूटर का स्वागत किया था। लेकिन धीरे-धीरे नियमों को कड़ा कर दिया गया था। इन नियमों में पार्किंग क्षेत्र बनाना, टॉप स्पीड को सीमित करना और ऑपरेटरों की संख्या को सीमित करना आदि शामिल थे। लेकिन इस तरह के उपाय निवासियों को समझाने में विफल रहे। घातक दुर्घटनाओं के कई मामलों ने उन वाहनों के खतरों को भी उजागर किया है जिन्हें मौजूदा समय में 12 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा किराए पर लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed