{"_id":"6895d1b64201b30f970b25ea","slug":"after-cracking-down-on-rapido-minister-faces-heat-over-sponsorship-link-to-family-event-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rapido: पहले हुई कार्रवाई, अब परिवार के इवेंट में स्पॉन्सर बना रैपिडो, विपक्ष के निशाने पर आए सरनाईक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Rapido: पहले हुई कार्रवाई, अब परिवार के इवेंट में स्पॉन्सर बना रैपिडो, विपक्ष के निशाने पर आए सरनाईक
Fri, 08 Aug 2025 04:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:00 PM IST
सार
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं। उन्होंने एक महीने पहले मुंबई में बाइकटैक्सी कंपनी Rapido (रैपिडो) के खिलाफ कार्रवाई की थी और अब वही कंपनी उनके परिवार द्वारा आयोजित 'दही हांडी' कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक बन गई है।
विज्ञापन
Pratap Sarnaik
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक इन दिनों विपक्ष के निशाने पर हैं। वजह यह है कि उन्होंने एक महीने पहले मुंबई में बाइकटैक्सी कंपनी Rapido (रैपिडो) के खिलाफ कार्रवाई की थी और अब वही कंपनी उनके परिवार द्वारा आयोजित 'दही हांडी' कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक बन गई है। यह विरोधाभास सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
रोहित पवार ने लगाया पद के दुरुपयोग का आरोप
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने प्रताप सरनाईक पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने मंत्री पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि जिस रैपिडो के खिलाफ मंत्री ने खुद जांच की थी, अब उसी कंपनी को पारिवारिक इवेंट में मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) बनाना नैतिक रूप से गलत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - PM E-DRIVE: अब 2028 तक बढ़ी पीएम ई-ड्राइव योजना, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर-रिक्शा वालों को 2026 के बाद नहीं मिलेगा फायदा

जुलाई में मंत्री ने खुद पकड़ी थी 'गैरकानूनी सर्विस'
2 जुलाई को प्रताप सरनाईक ने खुद रैपिडो एप से एक बाइक टैक्सी बुक की थी ताकि यह जांच की जा सके कि क्या मुंबई में गैरकानूनी ढंग से बाइक टैक्सी चल रही हैं। उन्होंने मंत्रालय से दादर तक की सवारी बुक की। जब बाइक ड्राइवर मंत्रालय के बाहर पहुंचा, तो मंत्री ने उसे 500 रुपये देकर यह समझाया कि यह सेवा राज्य में अनुमति प्राप्त नहीं है।
इसके बाद सरकार ने आधिकारिक रूप से कहा था कि राज्य में ऐसी बाइक टैक्सी सेवाओं की अनुमति नहीं है।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: केरल हाई कोर्ट का फैसला- सुरक्षित और सुगम एक्सेस के बिना नहीं वसूली जा सकती टोल फीस

रैपिडो
- फोटो : Adobe Stock
अब वही रैपिडो बना मुख्य स्पॉन्सर
विपक्ष का आरोप है कि अब रैपिडो कंपनी वही है जो Pro Govinda League (PGL), प्रो गोविंदा लीग (पीजीएल) नाम के दही हांडी खेल कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक बन गई है। यह कार्यक्रम मंत्री के परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। रोहित पवार का कहना है कि मंत्री ने अपने पद का इस्तेमाल कर कंपनी को स्पॉन्सरशिप के लिए दबाव में लिया है।
यह भी पढ़ें - Car Parking: बंगलूरू में सैकड़ों लोगों को टैक्स नोटिस, वजह बनी पार्किंग एरिया की जानकारी नहीं देना! जानें पूरा मामला
सरकार से मांगा गया स्पष्टीकरण
राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के प्रदेश महासचिव ने इस मामले पर बीजेपी और महायुति सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यह मामला नैतिकता और हितों के टकराव का है।
यह भी पढ़ें - Volkswagen Touareg: 24 साल बाद बंद होगी फॉक्सवैगन की लग्जरी एसयूवी टॉरेग! जानें इस फैसले की वजह

मंत्री के बेटे ने दी सफाई
प्रताप सरनाईक के बेटे पूर्वेश सरनाईक ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि रैपिडो कंपनी पहले से ही पीजीएल से जुड़ी हुई थी। और यह साझेदारी मंत्री द्वारा की गई कार्रवाई से पहले की है। उन्होंने कहा कि "दही हांडी एक पारंपरिक खेल है, इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।"
यह भी पढ़ें - Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट, स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर

दही-हांडी (फाइल)
- फोटो : संवाद
क्या है पीजीएल
प्रो गोविंदा लीग (पीजीएल) दही हांडी से जुड़ा एक पेशेवर खेल इवेंट है, जिसमें मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी जाती है। यह जन्माष्टमी के पर्व का खास हिस्सा होता है। इस खेल को सुरक्षित बनाने के लिए इसे मैट पर आयोजित किया जाता है। इस बार पीजीएल का तीसरा सीजन 7 अगस्त से मुंबई के वर्ली स्थित डोम एसवीपी स्टेडियम में शुरू हुआ है और यह 9 अगस्त तक चलेगा।
यह भी पढ़ें - 2025 Nissan Magnite Kuro Edition: 2025 निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Triumph Thruxton 400: ट्रायम्फ कैफे रेसर भारत में लॉन्च, रेट्रो लुक में दिखा नया अंदाज, जानें कीमत और खूबियां
यह भी पढ़ें - BS4 vs BS6: क्या इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल सही है? कौन-सा ईंधन किस गाड़ी के लिए हो सकता है बेहतर
यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें