फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS4 vs BS6: क्या इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल सही है? कौन-सा ईंधन किस गाड़ी के लिए हो सकता है बेहतर

Tue, 05 Aug 2025 08:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 08:35 PM IST
सार

भारत ने प्रदूषण नियंत्रण के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए सीधे BS4 से BS6 स्टेज पर छलांग लगाई थी।  सवाल ये है कि अगर आपके पास BS4 गाड़ी है तो आपको कौन-सा फ्यूल भरवाना चाहिए? अगर BS6 की पुरानी गाड़ी है, तब क्या करें? और अगर BS6 स्टेज 2 गाड़ी है, तो क्या E20 फ्यूल इस्तेमाल करना सही रहेगा?

विज्ञापन
BS4 vs BS6: Should You Use Ethanol-Blended Fuel in Your Vehicle
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
भारत ने प्रदूषण नियंत्रण के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए सीधे BS4 से BS6 स्टेज पर छलांग लगाई थी। ये अपने-आप में तो एक बड़ा कदम था ही, लेकिन इसके साथ-साथ एक और अहम बदलाव फ्यूल (ईंधन) में हो रहा था - पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जाने लगा। आज की तारीख में भारत में मिलने वाले पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिलाया जा रहा है, और इसी को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।


तो सवाल ये है कि अगर आपके पास BS4 गाड़ी है तो आपको कौन-सा फ्यूल भरवाना चाहिए? अगर BS6 की पुरानी गाड़ी है, तब क्या करें? और अगर BS6 स्टेज 2 गाड़ी है, तो क्या E20 फ्यूल इस्तेमाल करना सही रहेगा? आइए, एक-एक कर के जानते हैं।

यह भी पढ़ें - Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट,  स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर 

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें 
BS4 vs BS6: Should You Use Ethanol-Blended Fuel in Your Vehicle
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
BS4 और BS6 में क्या फर्क है
BS4 और BS6 गाड़ियों के बीच सबसे बड़ा अंतर सिर्फ इथेनॉल मिक्सिंग का नहीं, बल्कि फ्यूल की क्वालिटी का है। BS6 गाड़ियां उस फ्यूल पर चलने के लिए डिजाइन की गई हैं जिसमें सल्फर की मात्रा कम होती है। इसका मकसद इंजन से निकलने वाले हानिकारक तत्वों को कम करना है।

उदाहरण के तौर पर, पेट्रोल गाड़ियों में नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन BS4 में अधिकतम 80mg तक सीमित था, जबकि BS6 में इसे घटाकर 60mg कर दिया गया।

सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से सभी नई बिकने वाली गाड़ियों (दो-पहिया और चार-पहिया) के लिए BS6 मानक अनिवार्य कर दिए। खास बात ये रही कि भारत ने BS5 स्टेज को अपनाया ही नहीं और पूरी तरह स्किप कर दिया, जिससे गाड़ियों के निर्माताओं के लिए ये ट्रांजिशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें - EV: ईवी अपनाने की रफ्तार पर ब्रेक, सब्सिडी खत्म होते ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में भारी गिरावट 
BS4 vs BS6: Should You Use Ethanol-Blended Fuel in Your Vehicle
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
BS4 बनाम BS6: कौन-सा ईंधन सही है
BS4 गाड़ियां कुछ हद तक इथेनॉल मिश्रित फ्यूल (E5 या E10) के लिए उपयुक्त हो सकती हैं, लेकिन ये गाड़ी के मॉडल और निर्माता पर निर्भर करता है। उस समय कोई ठोस मानक नहीं था, इसलिए यह हर गाड़ी के हिसाब से अलग हो सकता है।

दूसरी ओर, सिर्फ BS6 स्टेज 2 गाड़ियां ही E20 फ्यूल (यानि 20% इथेनॉल मिला पेट्रोल) पर आसानी से चल सकती हैं। BS4 और शुरुआती BS6 गाड़ियों में ये फ्यूल इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Oben Rorr EZ Sigma: ओबेन रोर ईजी सिग्मा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 175 किमी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
BS4 vs BS6: Should You Use Ethanol-Blended Fuel in Your Vehicle
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
इथेनॉल के नुकसान: BS4 गाड़ियों के लिए खतरा
इथेनॉल की एक बड़ी समस्या है कि ये नमी को अपनी ओर खींचता है। पुराने मेटल फ्यूल टैंक इस वजह से जल्दी जंग पकड़ सकते हैं, जिससे फ्यूल सिस्टम खराब हो सकता है। खासकर BS4 गाड़ियों में जहां कार्ब्युरेटर होता है, अगर गाड़ी कई दिनों तक खड़ी रहे तो फ्यूल जमकर गाढ़ा और चिपचिपा हो सकता है, जो पूरे सिस्टम को बिगाड़ सकता है।

इसके अलावा, BS4 गाड़ियां E20 फ्यूल पर लंबे समय तक चलें तो इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है और माइलेज भी घट सकती है। क्योंकि इथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी, यानी ताकत, पेट्रोल के मुकाबले कम होती है।

इसलिए BS4 और शुरुआती BS6 गाड़ियों के लिए नॉन-इथेनॉल हाई ऑक्टेन फ्यूल सबसे सुरक्षित विकल्प है। जैसे XP100 या HPCL का poWer100। ये थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन इंजन के लिए काफी सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
विज्ञापन
BS4 vs BS6: Should You Use Ethanol-Blended Fuel in Your Vehicle
पेट्रोल पंप - फोटो : AI
क्या BS6 गाड़ियां E20 फ्यूल पर चल सकती हैं
इस सवाल का जवाब भी पूरी तरह सीधा नहीं है। शुरुआती BS6 गाड़ियां E20 फ्यूल पर पूरी तरह उपयुक्त नहीं हैं, और अगर निर्माता ने साफ-साफ E20 कम्पैटिबिलिटी नहीं दी है, तो लंबी अवधि में इंजन और फ्यूल लाइन को नुकसान हो सकता है।

हालांकि, BS6 स्टेज 2 गाड़ियां जरूर E20 फ्यूल पर चलने के लिए बनाई गई हैं। इन गाड़ियों में इंजन और सिस्टम को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है। लेकिन यहां भी एक चेतावनी है - अगर गाड़ी कई दिनों तक खड़ी रहे तो नमी के कारण फ्यूल लाइन या इंजेक्टर में दिक्कत आ सकती है।

अब कंपनियां इस परेशानी को कम करने के लिए E20 में कुछ एडिटिव्स मिला रही हैं, जिससे नुकसान कम हो सके। हालांकि, सबसे आसान तरीका अब भी यही है कि अगर आपकी गाड़ी E20 के लिए बनी नहीं है, तो हाई ऑक्टेन पेट्रोल का इस्तेमाल करें, भले ही उसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो। 

यह भी पढ़ें - Adani: क्या भारत में बैटरियां बनाएगा अदाणी ग्रुप? BYD के साथ साझेदारी की खबर पर आया आधिकारिक जवाब 


यह भी पढ़ें - Hero Mavrick 440: हीरो ने बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Mavrick 440, लॉन्च के 18 महीने बाद ही अलविदा 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed