{"_id":"684e8770d61a5a3e1100663f","slug":"affordable-twin-cylinder-bikes-india-with-powerful-exhaust-note-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twin-Cylinder Bikes: बाइक में चाहिए धांसू एक्सहॉस्ट साउंड? तो ये पांच ट्विन-सिलेंडर बाइक्स आपको पसंद आएंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Twin-Cylinder Bikes: बाइक में चाहिए धांसू एक्सहॉस्ट साउंड? तो ये पांच ट्विन-सिलेंडर बाइक्स आपको पसंद आएंगी
Sun, 15 Jun 2025 02:12 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:12 PM IST
सार
Twin Cylinder Bikes In India: अगर आपको बाइक के इंजन की आवाज से रोमांच महसूस होता है, तो सिंगल सिलेंडर से आगे बढ़कर ट्विन-सिलेंडर बाइक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। जानिए भारत में मिलने वाली कुछ बेहतरीन और किफायती ट्विन-सिलेंडर मोटरसाइकिलों के बारे में।
विज्ञापन
पावरफुल एग्जॉस्ट वाली बाइक्स
- फोटो : Kawasaki
विस्तार
आजकल भारत में यंगस्टर्स को सस्ती कम्यूटर बाइक नहीं बल्कि पावरफुल बाइक्स ज्यादा पसंद आ रही है। यही वजह है कि भारत में पिछले कुछ सालों से कावासाकी, अप्रीलिया और यामाहा जैसी कंपनियों की हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स की बिक्री बढ़ी है। इनमें से कई बाइक्स ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आती हैं और साइलेंसर से दमदार साउंड भी निकालती हैं। इनका एक्सहॉस्ट नोट गहरा और रेसिंग बाइक जैसा लगता है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Kawasaki Ninja 650
इस मिडिलवेट सेगमेंट की इस स्पोर्टबाइक में 649cc लिक्विड-कूल्ड ट्विन इंजन है, जो 67.3 bhp की पावर और 64 Nm का टॉर्क देता है। इसमें TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स हैं। इस बाइक की टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है।
Aprilia RS 457
Aprilia RS 457 भी शानदार बाइक है जो 457cc ट्विन सिलेंडर इंजन के साथ आती है। यह बाइक 46.9 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिर्फ 175 किलो वजन के साथ यह बाइक 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी कीमत 4.20 लाख रुपये है और यह नए राइडर्स के लिए भी अनुकूल है।
विज्ञापन
Yamaha R3
Yamaha R3 एक पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें कंपनी ने 321cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया है जो 41.4 bhp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस बाइक का वजन महज 169 kg है और बैलेंस्ड हैंडलिंग इसे शुरुआती और अनुभवी दोनों राइडर्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
Aprilia Tuono 457
यह RS 457 का नेकेड वर्जन है, जिसमें वही इंजन है लेकिन आरामदायक राइडिंग पॉजिशन के साथ आता है। शहर की सड़कों और हाईवे दोनों में ये बाइक परफेक्ट हैंडलिंग देती है।
Yamaha MT-03
Yamaha R3 के समान इंजन वाली यह बाइक नेकेड डिजाइन में आती है। इस बाइक का वजन 167 किलो है। इस बाइक में भी R3 के समान 321 सीसी का ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 41.4 bhp की पावर जनरेट करता है।