{"_id":"6a2d081a289b41566f0b14de","slug":"affordable-ev-cars-you-can-own-without-breaking-bank-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: कम बजट में लग्जरी फीचर्स का मजा: पेट्रोल गाड़ियों को टक्कर दे रहीं ये जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारें, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: कम बजट में लग्जरी फीचर्स का मजा: पेट्रोल गाड़ियों को टक्कर दे रहीं ये जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारें, जानें कीमत
Sat, 13 Jun 2026 01:05 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:05 PM IST
सार
Best budget electric cars: एक तरफ जहां इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं कई लोग इन्हें महंगा समझकर खरीदने से पीछे हट जाते हैं। लेकिन अगर आपकी सैलरी बहुत ज्यादा नहीं है और आप EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कुछ ऐसे किफायती विकल्प मौजूद हैं जो कम बजट में अच्छी रेंज और शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Affordable electric vehicles: कुछ लोग सोचते हैं कि इतनी महंगी ईवी खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन अब बाजार में ऐसी कई ऐसी ईवी मौजूद हैं जो न सिर्फ किफायती दामों में आती हैं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए शानदार रेंज और आधुनिक फीचर्स भी देती हैं। खास बात यह है कि बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) जैसे विकल्पों की वजह से शुरुआती लागत और भी कम हो गई है।
क्यों बढ़ रही है ईवी की मांग?
हाल ही में जारी हुई फाडा जैसी कई रिपोर्ट्स के आंकड़ें बताते हैं कि भारत में ईवी की मांग बढ़ रही है। जिसका कारण पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के को माना जा रहा है। कम रनिंग कॉस्ट, आसान मेंटेनेंस और घर पर चार्जिंग की सुविधा इन्हें रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प बनाती है। यही वजह है कि अब मिडिल क्लास खरीदार भी ईवी की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।

टाटा टियागो ईवी
- फोटो : tatamotors
टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV): बजट और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बो
हैचबैक सेगमेंट में टाटा की टियागो ईवी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए पहली पसंद बनी हुई है।
हैचबैक सेगमेंट में टाटा की टियागो ईवी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए पहली पसंद बनी हुई है।
- कीमत और BaaS विकल्प: इसकी नियमित एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.99 लाख से 9.99 लाख रुपये के बीच है, लेकिन अगर आप इसे बैटरी सब्सक्रिप्शन(BaaS) के साथ खरीदते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत आपके लिए करीब 4.69 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
- बैटरी और रेंज: इसमें ग्राहकों को 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं, जो 200 किलोमीटर से ज्यादा की रियल वर्ल्ड रेंज देने में सक्षम हैं।
- प्रीमियम फीचर्स: इस बजट कार में 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो एसी और रियर एसी वेंट्स जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं।
- हाई-क्लास सेफ्टी: सुरक्षा के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया है, इसमें ग्राहकों को छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड और टीपीएमएस (TPMS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
एमजी कॉमेट ईवी
- फोटो : mgmotor
एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV): शहरी रास्तों के लिए सबसे स्मार्ट चॉइस
अगर आप भी शहर के भारी ट्रैफिक और तंग गलियों से परेशान हैं और आने-जाने के लिए कोई छोटी और दमदार गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो एमजी कॉमेट एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
अगर आप भी शहर के भारी ट्रैफिक और तंग गलियों से परेशान हैं और आने-जाने के लिए कोई छोटी और दमदार गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो एमजी कॉमेट एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
- कीमत और BaaS विकल्प: कीमत की बात करें ताे यह सामान्य एक्स-शोरूम कीमत में सात से साढ़े नौ लाख रुपये की पड़ जाएगी। बास मॉडल के तहत यह कार आपको करीब पांच लाख रुपये से शुरुआती कीमत के साथ मिल सकती है।
- बैटरी और रेंज: 17.3 kWh बैटरी पैक के साथ आने वाली इस कार की एआरएआई (ARAI) सर्टिफाइड रेंज 230 किमी है, जबकि असली सड़कों पर यह आसानी से 180 से 200 किलोमीटर का सफर तय कर लेती है। अपने छोटे टर्निंग रेडियस की वजह से इसे पार्क करना बहुत आसान है।
- केबिन फीचर्स: इतना ही नहीं इसमें आपको शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अंदर ट्विन 10.25 इंच की बड़ी स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और क्लस्टर), वायरलेस कनेक्टिविटी और एमजी की सिग्नेचर i-Smart कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
- सुरक्षा व्यवस्था: कंपनी ने ग्राहकों की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ईएसपी (ESP), टीपीएमएस (TPMS) और एक सटीक रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है।
टाटा पंच ईवी
- फोटो : tatamotors
टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV): किफायती दाम में एसयूवी का मजा
अगर आप एक बोल्ड लुक, ऊंची सीटिंग पोजिशन और मजबूत एसयूवी पसंद करते हैं, तो टाटा पंच ईवी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
कीमत और BaaS विकल्प: इसकी मानक एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख से शुरू होकर 12.59 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, बैटरी सब्सक्रिप्शन (BaaS) के साथ इसकी शुरुआती कीमत घटकर सिर्फ 6.49 लाख रुपये रह जाती है।
बैटरी और दमदार रेंज: इसमें लंबे सफर के लिए 30 kWh और 40 kWh के बड़े बैटरी पैक मिलते हैं, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी 250 से 300 किलोमीटर की शानदार रियल वर्ल्ड रेंज देते हैं।
लग्जरी फीचर्स: इस माइक्रो-एसयूवी में ट्विन 10.25 इंच की स्क्रीन्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जर जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं।
ऑफ-रोडिंग और सेफ्टी: खराब रास्तों के लिए इसमें 195 mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और पानी भरे रास्तों से निकलने के लिए वाटर वेंडिंग क्षमता मिलती है। साथ ही 6 एयरबैग्स इसकी सुरक्षा को बेहद मजबूत बनाते हैं।

क्यों पेट्रोल कार छोड़कर ईवी चुनना है सही है?
अगर आप ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, और आपकी मासिक आय 50 हजार रुपये के करीब है, तब भी आप बिना जेब पर जोर डाले BaaS (बैटरी सब्सक्रिप्शन) मॉडल के साथ इसे खरीद सकते हैं। BaaS (Battery as a Service) मॉडल में ग्राहक को कार की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती, क्योंकि इसमें बैटरी की लागत वाहन की कीमत से अलग कर दी जाती है।
खरीदार सिर्फ कार खरीदता है और बैटरी के लिए मासिक या उपयोग के आधार पर सब्सक्रिप्शन शुल्क देता है। चूंकि इलेक्ट्रिक कार की कुल कीमत में बैटरी का हिस्सा सबसे महंगा होता है, इसलिए BaaS मॉडल की वजह से शुरुआती कीमत लाखों रुपये तक कम हो जाती है। यही वजह है कि कम बजट वाले ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना आसान और अधिक किफायती बन जाता है। इसके अलावा, बिजली से चार्ज होने के कारण हर महीने होने वाला ईंधन का खर्च भी बच जाता है।