फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Affordable And Low Running Cost CNG Cars For Office Going Purpose Cheaper Than Metro

CNG Cars: मेट्रो से भी सस्ती है इन 3 CNG कारों की सवारी, 25 रुपये से भी कम खर्च में घर से पहुंच जाएंगे ऑफिस

Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 03:42 PM IST
सार

ऑफिस जाने के लिए एक कम रनिंग कॉस्ट वाली सीएनजी कार चाहिए, तो आप सही जगह पर हैं। यहां जानिए 3 अफोर्डेबल सीएनजी कारों के बारे में।

विज्ञापन
Affordable And Low Running Cost CNG Cars For Office Going Purpose Cheaper Than Metro
CNG Car - फोटो : Freepik

विस्तार

आजकल सीएनजी कारों (CNG Cars) को लोग खूब पसंद कर रहै हैं। बेहतर माइलेज के चलते डेली अप-डाउन करने वाले लोग पेट्रोल के बजाय सीएनजी कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपकी रनिंग हर दिन 20-30 किलोमीटर है और आपको घर से ऑफिस जाने के लिए एक लो मेंटेनेंस और कम खर्च वाली कार चाहिए, तो यहां हम आपको सीएनजी कारों के 3 बेस्ट (3 Best CNG Cars) ऑप्शन बता रहे हैं।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

Affordable And Low Running Cost CNG Cars For Office Going Purpose Cheaper Than Metro
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
इस लिस्ट में पहली कार मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी है। इस समय यह भारत में बिकने वाली सबसे किफायती सीएनजी कार है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से भी कम है। साइज में बेहद कॉम्पैक्ट इस कार में एक साथ 4 लाग आराम से बैठ सकते हैं। एक किलो सीएनजी में ये कार 33 किलोमीटर की माइलेज देती है।

अगर फीचर्स की बात करें तो इस कार में एसी, फ्रंट पावर विंडो, पार्किंग सेंसर, सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एडजस्टेबल हेडलैंप, हैलोजन हैडलैंप, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, डुअल एयरबैग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Tiago iCNG

Affordable And Low Running Cost CNG Cars For Office Going Purpose Cheaper Than Metro
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
सीएनजी कार का दूसरा बेस्ट ऑप्शन टाटा टिआगो सीएनजी है, जिसमें कंपनी 26.49 किलोमीटर की माइलेज मिलने का दावा करती है। ये एक 4-सीटर कार है जो 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। टाटा टिआगो के XE वेरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से कम रखी है।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Celerio CNG

Affordable And Low Running Cost CNG Cars For Office Going Purpose Cheaper Than Metro
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
आपके लिए थर्ड बेस्ट ऑप्शन Maruti Suzuki Celerio CNG है। मारुति सुजुकी सेलेरियो CNG कारों में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है, जो एक किलो सीएमजी में 34.43 KM का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये है। इसकी चलाने की लागत मोटरसाइकिल चलाने की लागत से भी कम है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

25 रुपये से भी कम में पहुंचेंगे ऑफिस

Affordable And Low Running Cost CNG Cars For Office Going Purpose Cheaper Than Metro
cng car - फोटो : istock
मान लीजिए कि यदि आप मारुति ऑल्टो सीएनजी खरीदते हैं, तो ये कार एक किलो सीएनजी में 33 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है। दिल्ली में सीएनजी की कीमत 75.09 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से इस कार को एक किलोमीटर चलाने का खर्च 2.27 रुपये आता है। अगर आपके घर से ऑफिस की दूरी 10 किलोमीटर है, तो एक साइड का खर्च महज 23 रुपये आता है, जो मेट्रो के किराए से भी सस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed