फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   645cc Suzuki SV 650 bike will be launched these bikes will compete

645cc की Suzuki SV 650 बाइक हुई पेश, इन बाइकों को देगी टक्कर

Sun, 29 Mar 2020 06:27 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 06:27 PM IST
सार

सुजुकी कंपनी जल्द ही अपनी नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। सुजुकी ने अपनी नई बाइक 2020 Suzuki SV 650 का ग्लोबल मार्केट वर्जन पेश किया है।

विज्ञापन
645cc Suzuki SV 650 bike will be launched these bikes will compete
Suzuki Bike - फोटो : Social Media

विस्तार

यह बाइक सबसे पहले जापान में लॉन्च की जाएगी। जापान के बाद कंपनी इसे दूसरे बाजारों में लॉन्च कर सकती है। इसे भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अगर इसे भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत 7 लाख रुपये से कम होगी। 
विज्ञापन

Suzuki SV 650 कई बाइकों को टक्कर देगी। जिसमें कावासाकी Z650 और Yamaha MT -07 शामिल हैं। इस बाइक की कीमत क्या होगी कंपनी ने इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि बाइक की कीमत 7 लाख रुपये से कम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग परमॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। बाइक में तीन कलर उपलब्ध होंगे। बाइक को मिस्टिक सिल्वर, मैट ब्लैक और ग्लास स्पार्कल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसमें सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो इस बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट दिए गए हैं। 
विज्ञापन

बाइक में कई प्रकार की खूबियां हैं। यह बाइक आराम से कैरी की जा सकती है। बाइक काफी लाइट वेट बॉडी के साथ है। इसके चलते इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसमें 645 सीसी का वी ट्विन इंजन दिया गया है। जो कि 77पीएस पावर और 64 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यही नहीं कम आरपीएम पर भी यह इंजन पावरफुल टॉर्क जेनरेट करता है। इससे पहले यह इंजन V- Strom 650 में भी देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed