Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   3 Upcoming Adventure Bikes: Royal Enfield Himalayan 750, Hero Xpulse 450, Electric Him-E

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी: आने वाली हैं तीन एडवेंचर माेटरसाइकिल्स, जानें दमदार इंजन और फीचर्स से जुड़ी हर बात

Sat, 14 Nov 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 14 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

  • तीन नई एडवेंचर बाइक्स हो सकती हैं लॉन्च।
  • हिमालयन 750 में मिलेगा 743cc इंजनद्ध
  • हीरो एक्सपल्स 450 की लॉन्चिंग 2027 में।
  • ऑफ-रोडिंग के लिए मिलेंगे खास फीचर्स।

विज्ञापन
3 Upcoming Adventure Bikes: Royal Enfield Himalayan 750, Hero Xpulse 450, Electric Him-E
जल्द दस्तक देंगी तीन नई बाइक्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारत में एडवेंचर बाइक सेगमेंट में तीन नई बाइक शामिल होने को तैयार हैं। पहाड़ी रास्तों से लेकर मुश्किल ऑफ-रोड ट्रैक पर राइडिंग पसंद करने वालों के लिए जल्द ही तीन नई बाइक्स दस्तक दे सकती हैं। इनमें रॉयल एनफील्ड की हिमालयन 750 और हिमालयन इलेक्ट्रिक (Him-E) के साथ हीरो मोटोकॉर्प की एक्सपल्स 450 शामिल हैं। इन बाइक्स में दमदार इंजन, बेहतर सस्पेंशन और एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग एडवेंचर बाइक्स में क्या कुछ खास होगा।

विज्ञापन


1. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750: दमदार इंजन के साथ आएगी नई बाइक

  • एडवेंचर बाइक को पसंद करने वाले लोग रॉयल एनफील्ड की आने वाली हिमालयन 750 को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसमें 743cc का एयर व ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 55 PS की पावर और 63 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
  • विज्ञापन
  • फीचर्स की बात करें तो बाइक में 43mm शोवा यूएसडी फ्रंट फोर्क्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा पांच राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और 4-इंच टीएफटी डिस्प्ले मिलने की संभावना है। ये फीचर्स लंबी दूरी की यात्रा के साथ अलग-अलग तरह के रास्तों पर राइडिंग को आसान बना सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत चार लाख से 4.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कीमतों का एलान गोवा में होने वाले मोटोवर्स 2026 के दौरान किए जाने की संभावना है।


2. हीरो एक्सप्लस 450: 2027 में हो सकती है लॉन्च

  • हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी नई एडवेंचर बाइक एक्सपल्स 450 पर काम कर रही है। इसे मौजूदा एक्सपल्स सीरीज से ज्यादा पावरफुल विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है। बाइक में 421cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है।
  • यह इंजन करीब 46.7 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। साथ ही स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी दिया जा सकता है।
  • सस्पेंशन के लिए इसमें एडजस्टेबल केवाईबी यूनिट मिलने की उम्मीद है। वहीं, टीएफटी डिस्प्ले के साथ एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इससे राइडर्स को नेविगेशन और दूसरी जरूरी जानकारियां देखने में आसानी होगी।
  • हीरो एक्सपल्स 450 को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख से 3.10 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।


3. रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक: एक बार चार्ज करने पर चलेगी 300 किमी तक

  • रॉयल एनफील्ड अपनी एडवेंचर बाइक को इलेक्ट्रिक अवतार में भी लाने की तैयारी कर रही है। हिमालयन इलेक्ट्रिक को Him-E नाम से जाना जा रहा है। फिलहाल इसकी लद्दाख में टेस्टिंग चल रही है।
  • इस इलेक्ट्रिक बाइक में करीब 14 kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित रेंज 250 से 300 किलोमीटर तक हो सकती है। यानी लंबी दूरी की राइडिंग पसंद करने वालों के लिए यह इलेक्ट्रिक विकल्प काफी अहम हो सकता है।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें इको, टूल, ऑफ-रोड और रैली समेत चार राइडिंग मोड्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा ओहलिन्स सस्पेंशन मिलने की संभावना है, जो अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतर राइडिंग अनुभव देने में मदद कर सकता है।
  • इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत सात लाख से 7.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


ग्राहकों को मिलेंगे तमाम विकल्प

  • रॉयल एनफील्ड और हीरो की ये तीनों अपकमिंग बाइक्स एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में नए विकल्प जोड़ सकती हैं। जहां हिमालयन 750 दमदार पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, वहीं एक्सपल्स 450 मिडिलवेट एडवेंचर सेगमेंट में अपनी जगह बना सकती है।
  • दूसरी ओर, हिमालयन इलेक्ट्रिक उन राइडर्स के लिए नया विकल्प होगी, जो एडवेंचर राइडिंग के लिए इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं। यहां पर एक बात और ध्यान रखें कि यह सभी जानकारियां अभी संभावित हैं और असल फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत गाड़ी के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही पूरी तरह साफ हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed