{"_id":"6a3f7c02486bfd93620fa1aa","slug":"250cc-bike-pulsar-n250-vs-xtreme-250r-vs-gixxer-250-comparison-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"250cc Bike Comparison: पल्सर, गिक्सर- हीरो एक्सट्रीम 250 R, जानें बजट व लुक के मामले में कौन-सी बाइक है बेस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
250cc Bike Comparison: पल्सर, गिक्सर- हीरो एक्सट्रीम 250 R, जानें बजट व लुक के मामले में कौन-सी बाइक है बेस्ट
Sat, 27 Jun 2026 01:00 PM IST
Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:00 PM IST
सार
Budget friendly 250cc bikes: अगर आप एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जो आपके रोजाना के इस्तेमाल के साथ हाईवे पर भी शानदार प्रदर्शन करे, तो 250cc सेगमेंट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस समय बाजार में इसके कई चर्चित विकल्प हैं, जो आपके बजट ओर जरूरत के हिसाब से परफेक्ट बैठती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
250cc बाइक की तुलना
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Best 250cc bike in India: भारतीय दो-पहिया बाजार में इन दिनों दमदार परफॉर्मेंस और शानदार लुक वाली 250cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज काफी तेज हाे गया है। कॉलेज जाने वाले युवाओं से लेकर ऑफिस जाने वाले वर्किंग प्रोफेशन्स तक, हर कोई इस सेगमेंट में दिलचस्पी दिखा रहा है। बाजार की इस मांग की उछाल को देखते हुए बजाज पल्सर N250, सुजुकी जिक्सर 250 और हालिया चर्चाओं में रहने वाली हीरो एक्सट्रीम 250 R के बीच कड़ा मुकाबला छिड़ गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज और 30hp की पावर के बीच आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सी मोटरसाइकिल पैसा वसूल साबित होगी? जानिए इस तुलना में।
Bajaj Pulsar N250: किफायती और डेली राइड के लिए बेहतर
अगर आपके बाइक खरीदने का उद्देश्य रोजाना ऑफिस से आना-जाना या शहर में राइडिंग है, तो बजाज पल्सर 250 आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।
Suzuki Gixxer 250: हाईवे और स्मूथ राइडिंग के लिए शानदार
जो राइडर्स रिफाइनमेंट यानी की स्मूथनेंस और लंबी दूरी तय करते हैं, यह सुजुकी जिक्सर 250 उनके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है।
Hero Extreme 250 R: सबसे ज्यादा पावर वाली बाइक
हीरो ने इस सेगमेंट में अपनी एक्सट्रीम 250 आर को उतारकर बाजार में अपना दबदबा कायम रखा है। अगर आपको सबसे अलग रोड प्रेजेंस और रॉ-पावर चाहिए, तो यह बाइक सीधे आपके लिए बनी है।
किसे चुनें?
अगर आपका बजट कम है और शहर में रोजाना इस्तेमाल करना है, तो पल्सर N250 सबसे वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है। अगर आप हल्की बाइक और हाईवे पर स्मूथ राइड चाहते हैं, तो सुजुकी जिक्सर 250 बेहतर रहेगी। वहीं, सबसे ज्यादा पावर, स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो हीरो एक्सट्रीम 250R सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है।

- इंजन और पावर: इस बाइक में 249cc का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है, जो रोजाना की राइडिंग के लिहाज से पर्याप्त 24.5hp की पावर जनरेट करता है।
- राइडिंग कम्फर्ट: इसका कुल वजन 162 किलोग्राम है और इसकी सीट की हाइट 795mm रखी गई है। कम सीट हाइट और संतुलित वजन की वजह से भारी ट्रैफिक के बीच भी इसे काटना और संभालना बेहद आसान हो जाता है।
- कीमत की बात: इस बाइक की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी कीमत है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत1.34 लाख रुपए के करीब से शुरू होती है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे किफायती बाइक बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Gixxer 250: हाईवे और स्मूथ राइडिंग के लिए शानदार
जो राइडर्स रिफाइनमेंट यानी की स्मूथनेंस और लंबी दूरी तय करते हैं, यह सुजुकी जिक्सर 250 उनके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है।
- इंजन और पावर: इसमें कंपनी ने ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है। यह इंजन 25.77hp की पावर देता है, जो पल्सर से थोड़ी ज्यादा है।
- क्यों खास है? जिक्सर 250 को इसके बेहद वाइब्रेशन-फ्री और स्मूथ स्वभाव के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यह बाइक शहर के साथ-साथ वीकेंड पर लंबी राइड्स और हाईवे क्रूजिंग के लिए बेहद कंफर्टेबल साबित होती है।
- वजन और कीमत: महज 156 किलोग्राम वजन के साथ यह इस ट्रायो (तिकड़ी) में सबसे हल्की मोटरसाइकिल है, जिससे इसका पावर-टू-वेट रेशियो कमाल का हो जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.82 लाख रुपए है।
Hero Extreme 250 R: सबसे ज्यादा पावर वाली बाइक
हीरो ने इस सेगमेंट में अपनी एक्सट्रीम 250 आर को उतारकर बाजार में अपना दबदबा कायम रखा है। अगर आपको सबसे अलग रोड प्रेजेंस और रॉ-पावर चाहिए, तो यह बाइक सीधे आपके लिए बनी है।
- इंजन और पावर: इस मशीन में 249cc का एडवांस लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो इस पूरी कैटेगरी में सबसे ज्यादा 30hp की बेमिसाल पावर पंप करता है। पावर के मामले में यह बाकी दोनों को काफी पीछे छोड़ देती है।
- लुक और डिजाइन: डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे बेहद मस्कुलर और एग्रेसिव लुक दिया है। जब यह सड़क पर निकलती है, तो इसका चौड़ा और भारी लुक लोगों को मुड़ने पर मजबूर कर देता है।