फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2026 Kawasaki KLX230R S Off-Road Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs

Kawasaki KLX230R S: कावासाकी की नई ऑफ-रोड मोटरसाइकिल KLX230R S भारत में लॉन्च, लेकिन सड़क पर नहीं चला सकते!

Thu, 14 Aug 2025 04:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 04:36 PM IST
सार

कावासाकी ने भारत में 2026 KLX230R S ऑफ-रोड मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह बाइक भारत में ही तैयार की गई है और इसमें लगभग 95 प्रतिशत स्थानीय कलपुर्जों का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
2026 Kawasaki KLX230R S Off-Road Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs
2026 Kawasaki KLX230R S - फोटो : Kawasaki

विस्तार

कावासाकी ने भारत में 2026 KLX230R S ऑफ-रोड मोटरसाइकिल लॉन्च की है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कुछ कम रखी गई है। यह बाइक भारत में ही तैयार की गई है और इसमें लगभग 95 प्रतिशत स्थानीय कलपुर्जों का इस्तेमाल हुआ है। जिससे इसकी कीमत इंपोर्टेड मॉडल के मुकाबले काफी कम हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - USD Fork Motorcycles: भारत में सबसे किफायती USD फोर्क वाली टॉप-5 मोटरसाइकिलें, कीमत है डेढ़ लाख रुपये से कम
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 233cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 19 hp पावर और 20 Nm टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Jaguar Land Rover: जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका में 1.21 लाख गाड़ियां मंगाईं वापस, इस खामी से बढ़ा हादसे का खतरा

भारत वाला मॉडल क्यों भारी है
इंडिया-स्पेक KLX230R S में हाई-टेंसाइल स्टील स्विंगआर्म लगाया गया है, जबकि इंटरनेशनल मॉडल में एल्यूमीनियम का इस्तेमाल होता है। इसी वजह से इसका कर्ब वजन 129 किलो है, जो इंपोर्टेड वर्जन से थोड़ा ज्यादा है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 फ्यूल का बदलाव, कार मालिकों की उलझन और असली सच

सड़क पर क्यों नहीं चला सकते
KLX230R S पूरी तरह ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए बनी है। इसमें हेडलाइट, इंडिकेटर्स, मिरर जैसे रोड-लीगल फीचर्स नहीं हैं, इसलिए इसे सार्वजनिक सड़कों पर नहीं चलाया जा सकता।

यह भी पढ़ें - Driverless Buses: आईआईटी हैदराबाद में शुरू हुई AI से चलने वाली ड्राइवरलेस बसें, जानें डिटेल्स

ऊंची सीट और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस
इसका सीट हाइट 900 mm है और ग्राउंड क्लीयरेंस 270 mm, जिससे राइडर को तकनीकी ऑफ-रोड बाधाओं को पार करने में आसानी होती है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 290 mm फ्रंट डिस्क और 230 mm रियर डिस्क मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Odysse Sun: ओडिसी सन इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

हार्डवेयर और ऑफ-रोड क्षमता
इसमें 21-इंच का फ्रंट व्हील और 18-इंच का रियर व्हील दिया गया है, दोनों पर नॉबी टायर्स लगे हैं, जो ढीली मिट्टी और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन ग्रिप देते हैं। सस्पेंशन के लिए 37 mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क (220 mm ट्रैवल) और रियर लिंक-टाइप मोनोशॉक (223 mm ट्रैवल) दिया गया है। जो खास तौर पर ट्रेल राइडिंग के लिए ट्यून किया गया है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: कार्बोरेटेड वाहनों में जब इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल जाता है, तो इंजन में क्या होता है, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 

रोड-लीगल वर्जन भी है मौजूद
अगर आप KLX230R S का रोड-लीगल वर्जन चाहते हैं, तो KLX230R ले सकते हैं, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत अब करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जो पहले से करीब 1.30 लाख रुपये सस्ती हो गई है। इसमें हेडलाइट, रोड-स्पेक टायर्स और टर्न इंडिकेटर्स जैसे जरूरी पार्ट्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - E20 Fuel: पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान- इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद 

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed