{"_id":"68fb5c3b78ba8c24ef00c73c","slug":"2026-ducati-monster-naked-bike-debuts-with-890cc-v2-engine-know-details-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2026 Ducati Monster: 2026 डुकाटी मॉन्स्टर नेकेड बाइक हुई पेश, नए 890cc V2 इंजन के साथ हुई दमदार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2026 Ducati Monster: 2026 डुकाटी मॉन्स्टर नेकेड बाइक हुई पेश, नए 890cc V2 इंजन के साथ हुई दमदार
Fri, 24 Oct 2025 04:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 04:30 PM IST
सार
नई 2026 Ducati Monster पुराने मॉडल की ताकत और नए इंजन की परफॉर्मेंस का शानदार मेल है। यह बाइक हल्की, तकनीकी रूप से एडवांस और ज्यादा पर्यावरण-फ्रेंडली है। डुकाटी के चाहने वालों के लिए यह Monster सच में "ब्यूटी एंड बीस्ट" का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
विज्ञापन
2026 Ducati Monster
- फोटो : Ducati
विस्तार
Ducati (डुकाटी) ने अपनी मशहूर नेकेड बाइक Monster (मॉन्स्टर) का नया 2026 वर्जन पेश कर दिया है। यह बाइक अब पांचवीं जनरेशन में पहुंच चुकी है। इस बार कंपनी ने पुराने 937cc Testastretta (टेस्टास्ट्रेटा) इंजन को अलविदा कहकर एक नया 890cc V2 इंजन लगाया है। जो डुकाटी की नई V2 प्लेटफॉर्म सीरीज से लिया गया है। यही इंजन पहले से ही कंपनी की Multistrada, Panigale और Streetfighter जैसी मिड-साइज बाइक्स में भी इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें - 5-Star Bharat NCAP Cars: भारत में मिलने वाली पांच सबसे किफायती 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, जानें सेफ्टी फीचर्स
Euro5+ स्टैंडर्ड के तहत नई दिशा
डुकाटी का यह कदम यूरोप के Euro5+ एमिशन स्टैंडर्ड को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस नए इंजन के आने के बाद अब DesertX और Hypermotard 950 जैसी बाइक्स में भी धीरे-धीरे पुराना 937cc इंजन हटाया जाएगा। हालांकि, इन मॉडलों के लॉन्च की सही तारीख अभी कंपनी ने नहीं बताई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - EV: ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक कारों पर क्या असर पड़ता है? सर्दी में ईवी चलाने की असली चुनौती

नया इंजन- थोड़ा छोटा, पर हल्का और स्मार्ट
नई Monster में लगा ट्विन-सिलिंडर 890cc इंजन 9,000 rpm पर 109.4 hp की पावर और 7,250 rpm पर 91 Nm का टॉर्क देता है। यह आंकड़े पुराने मॉडल की तुलना में थोड़े कम हैं। पहले इंजन से 110 hp और 93 Nm टॉर्क मिलता था। हालांकि, नया इंजन इनटेक वेरिएबल टाइमिंग (IVT) टेक्नॉलॉजी से लैस है और करीब 6 किलो हल्का भी हो गया है। जिससे बाइक की परफॉर्मेंस और राइड क्वालिटी बेहतर हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Chery Arrizo 8: भारत में पेटेंट हुई चेरी एरिजो 8, क्या सड़कों पर जल्द दिखेगी ये चीनी हाइब्रिड सेडान?

लुक और डिजाइन
नई Monster अपने क्लासिक सिल्हूट (आकृति) को बरकरार रखती है, लेकिन इसके हैंडलबार को थोड़ा आगे बढ़ाया गया है ताकि राइडिंग पोजिशन और बेहतर हो सके। फ्यूल टैंक का नया डिजाइन राइडर को बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देता है, जिससे बाइक चलाने का अनुभव और स्पोर्टी महसूस होता है।
यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck Recall: टेस्ला ने 63,000 से ज्यादा साइबरट्रक वापस मंगाए, यह समस्या बनी वजह
चेसिस, सस्पेंशन और डिजाइन
नई Monster में इंजन को एक फ्रंट फ्रेम डिजाइन चेसिस में लगाया गया है, जैसा कि अन्य V2 मॉडलों में देखा गया है। बाइक को अब डबल स्विंगआर्म होलो डिजाइन मिला है। सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ 43 mm शोवा टेलीस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जो नॉन-एडजस्टेबल है, जबकि पीछे की ओर प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक लगाया गया है। बाइक की सीट हाइट 815 mm रखी गई है, जिसे 775 mm तक कम किया जा सकता है, ताकि हर राइडर के लिए यह आरामदायक साबित हो।
यह भी पढ़ें - Automatic Car: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

ब्रेकिंग और टायर सेटअप
Ducati ने इस Monster में ब्रेम्बो ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। फ्रंट में 320 mm के डुअल डिस्क और फोर-पिस्टन रेडियल कॉलिपर्स, जबकि रियर में 245 mm डिस्क और टू-पिस्टन कॉलिपर्स हैं। 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर Pirelli Diablo Rosso IV टायर लगाए गए हैं, जो राइडिंग ग्रिप को और मजबूत बनाते हैं।
सुरक्षा और राइडिंग फीचर्स से भरपूर
इस Monster में राइडिंग को और सुरक्षित और मज़ेदार बनाने के लिए कंपनी ने कई इलेक्ट्रॉनिक एड्स दिए हैं- 6-एक्सिस IMU, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS (एबीएस)। इसके अलावा बाइक में चार राइडिंग मोड्स हैं - स्पोर्ट, रोड, अर्बन और वेट मिलता है। कंफर्ट के लिए क्रूज कंट्रोल, क्विकशिफ्टर (अप/डाउन दोनों के लिए) और हीटेड ग्रिप्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - SUV Cars: 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी अब और सस्ती! जीएसटी कटौती के बाद जानें कितनी हो रही बचत

टेक्नोलॉजी और डिस्प्ले
राइडर के सामने एक 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो लाइट सेंसेटिव है और इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रूज़ कंट्रोल और सभी सेटिंग्स दिखाई देती हैं। सभी कंट्रोल्स को राइडर लेफ्ट हैंडलबार पर लगे जॉयस्टिक से ऑपरेट कर सकता है।
नई 2026 Ducati Monster पुराने मॉडल की ताकत और नए इंजन की परफॉर्मेंस का शानदार मेल है। यह बाइक हल्की, तकनीकी रूप से एडवांस और ज्यादा पर्यावरण-फ्रेंडली है। डुकाटी के चाहने वालों के लिए यह Monster सच में "ब्यूटी एंड बीस्ट" का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
यह भी पढ़ें - Rolls-Royce: रोल्स-रॉयस ने पेश की लिमिटेड एडिशन फैंटम, दुनियाभर में सिर्फ 25 कारें बेची जाएंगी!