फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2024 BMW F 900 GS and F 900 GS Adventure launched in India Know Price Specifications Features Details

BMW Motorrad: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की ऑफ-रोडिंग और टूरिंग के लिए दो बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 17 Sep 2024 10:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 10:35 PM IST
सार

BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटोराड) ने भारतीय बाजार में नई F 900 GS और F 900 GS Adventure को लॉन्च किया है। जानें इनकी कीमत औऱ खूबियां।

विज्ञापन
2024 BMW F 900 GS and F 900 GS Adventure launched in India Know Price Specifications Features Details
2024 BMW F 900 GS and F 900 GS Adventure - फोटो : BMW

विस्तार

BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटोराड) ने भारतीय बाजार में नई F 900 GS और F 900 GS Adventure को लॉन्च किया है। दोनों ही बाइक्स में एक जैसी खूबियां हैं, लेकिन एडवेंचर वेरिएंट ज्यादा टूरिंग पर केंद्रित है, जबकि सामान्य F 900 GS इन दोनों में से ज्यादा ऑफ-रोड एडिशन है। इन मोटरसाइकिल्स को GS 850 और GS 1200 मॉडल के बीच रखा गया है। 
विज्ञापन

कितनी है कीमत
नई BMW F 900 GS की कीमत 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि BMW F 900 GS एडवेंचर की कीमत 14.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 BMW F 900 GS और F 900 GS Adventure: इंजन
F 900 GS और F 900 GS Adventure दोनों 895 cc, दो-सिलेंडर, इनलाइन इंजन का इस्तेमाल करते हैं। यह यूनिट 8,500 rpm पर 103 bhp का अधिकतम पावर और 6,750 rpm पर 93 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। तुलना करने पर, नई F 900 GS बाइक 6,750 rpm पर 85 bhp और 6,750 rpm पर 91 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। 
विज्ञापन

2024 BMW F 900 GS और F 900 GS Adventure: फीचर्स
F 900 GS सीरीज में 6.5-इंच का TFT टचस्क्रीन मिलता है। यह नेविगेशन और म्यूजिक तक पहुंच देता है। लेटेस्ट GS मॉडल दो स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले - रेन और रोड राइडिंग मोड से लैस हैं।

इसके अलावा, इनमें डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग-ऑप्टिमाइज्ड ABS प्रो और एक डायनामिक ब्रेक लाइट शामिल है। BMW एक ऑप्शन "राइडिंग मोड्स प्रो" फीचर के साथ आता है। जिसके जरिए राइडर इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (डीटीसी) को मैनेज कर सकता है। 

2024 BMW F 900 GS और F 900 GS Adventure: डिजाइन
दोनों बाइक्स में नए टैंक साइड पैनल, रेडिएटर ट्रिम और फ्रेम डिजाइन शामिल हैं। जो इन्हें ज्यादा कॉम्पैक्ट लुक देते हैं। स्लीक प्लास्टिक फ्यूल टैंक बाइक्स को ज्यादा एर्गोनॉमिक बनाता है। खासतौर पर ऑफ-रोड सवारी के लिए। 

F 900 GS में एक हायर हैंडलबार (पिछले मॉडल से 15 मिमी ज्यादा) और निचले फुटरेस्ट (पिछले मॉडल से 20 मिमी कम) हैं, जिससे ऑफ-रोड सवारी के दौरान खड़े होने के लिए यह ज्यादा आरामदायक हो जाता है। एडवेंचर एडिशन आराम और स्थायित्व पर ध्यान केंद्रित के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है। F 900 GS अब 14 किलो का वजन कम कर देता है।

इसके अलावा, F 900 GS में एक नई हेडलैंप यूनिट है जो एलईडी से लैस है जो एक व्यापक लो-बीम थ्रो देती है। 

कलर ऑप्शंस
मोटरसाइकिलों के लिए नए रंग भी उपलब्ध हैं। F 900 GS साओ पाउलो येलो और लाइट व्हाइट और रेसिंग ब्लू मेटैलिक में एक स्पोर्टी जीएस ट्रॉफी वेरिएंट में उपलब्ध है। F 900 GS एडवेंचर अब ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक और व्हाइट एल्युमिनियम मैट में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed