फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 Triumph Bonneville Bobber launched in India 2021 triumph bonneville bobber specs 2021 triumph bonneville bobber price in india

2021 Triumph Bonneville Bobber: दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ भारत में नई बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Tue, 25 May 2021 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 May 2021 05:29 PM IST
सार

ट्रायम्फ ने बताया कि ऑल-न्यू 2021 Triumph Bonneville Bobber बाइक में इंजन, टेक्नोलॉजी और इक्यूपमेंट्स को पहले की तुलना में और बेहतर किया गया है। 

विज्ञापन
2021 Triumph Bonneville Bobber launched in India 2021 triumph bonneville bobber specs 2021 triumph bonneville bobber price in india
2021 Triumph Bonneville Bobber - फोटो : Triumph Motorcycles

विस्तार

ब्रिटेन के प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू 2021 Bonneville Bobber (2021 बोनविले बॉबर) मोटरसाइकिल लॉन्च की है। कंपनी ने भारत में अपनी इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.75 लाख रुपये रखी है। नई बॉबर में कई सारे नए अपडेट्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

पहले से बेहतर हुई बाइक

ट्रायम्फ ने मंगलवार को कहा कि 2021 बोनविले बॉबर में इंजन, टेक्नोलॉजी और इक्यूपमेंट्स को पहले की तुलना में और बेहतर किया गया है। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया के बिजनेस हेड शोएब फारूक ने कहा, "ट्रायम्फ बॉबर की भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा मांग रही है। इसी वजह से हमने एक साल के अंतराल के बाद बॉबर को वापस लाने का फैसला किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

नई बॉबर में ट्रायम्फ का न्यू-जेनरेशन बोनविले 1,200 cc हाई-टॉर्क ब्रिटिश ट्विन-इंजन मिलता है। यह इंजन 106 Nm का पावर और 78 PS का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने कहा कि 2021 बॉबर यूरो 5 की जरूरतों को पूरा करती है। इस बाइक में पिछली पीढ़ी की तुलना में कम उत्सर्जन होगा। साथ ही यह अधिक ईंधन दक्ष है, यानी नई बाइक में पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलेगा। 
विज्ञापन

लुक और स्टाइल

ट्रायम्फ की इस नई बाइक में स्टाइल के लिहाज से कोई खास बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें पहले की ही तरह राउंड हेडलाइट, ट्वीन साइड एग्जॉस्ट, चौड़े टायर और फ्लोटिंग डिजाइन मिलता है। हालांकि नई बॉबर में कुछ चीजें नई हैं जैसे पावडर कोटेड इंजन कवर, 16 इंच का फ्रंट व्हील, नए फ्रंट फॉर्क, कैम कवर्स और नया बेजेल दिया गया है। इस बाइक को ट्यूबलर स्टील क्रैडल फ्रेम पर तैयार किया गया है, जिससे इस बाइक का कुल वजन 251 किलोग्राम है। 

फीचर्स

खास बात यह है कि नई बाइक ज्यादा दूरी तय कर सकेगी क्योंकि इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे पिछले मॉडल की तुलना में यह 33 फीसदी ज्यादा ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इस मोटरसाइकिल में दो राइडिंग मोड्स - रोड और रेन मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में ब्लैक पेंट के हैंडलबार और मिरर के साथ LED बुलेट इंडिकेटर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें फुल एलईडी हेडलाइट और डे टाइम रनिंग लाइट्स दी गई है। 

रंग और कीमत 

2021 बोनविले बॉबर बाइक को तीन कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। मैटे आयरनस्टोन कलर की कीमत 12.05 लाख रुपये, कॉरडोवन रेड कलर की कीमत 11.88 लाख रुपये और जेट ब्लैक कलर में इस बाइक की कीमत 11.75 लाख रुपये रखी गई है। ट्रायम्फ के मुताबिक नई 2021 बोनविले बॉबर बाइक का सर्विस इंटरवल 10,000 मील यानी करीबन 16,000 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed