फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 MG Hector and MG Hector Plus CVT gearbox variant launched in India 2021 mg hector price in india

MG Hector 2021 एसयूवी भारत में लॉन्च, नए CVT गियरबॉक्स के साथ हुई पेश, जानें कीमत

Thu, 11 Feb 2021 06:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Feb 2021 06:56 PM IST
सार

भारतीय बाजार में आने के बाद से, वाहन निर्माता ने अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में ZS EV, Gloster, और Hector Plus जैसे उत्पादों को शामिल किया है। लेकिन, घरेलू बाजार में ब्रांड के लिए हेक्टर अभी भी सबसे बढ़िया मॉडल है।

विज्ञापन
2021 MG Hector and MG Hector Plus CVT gearbox variant launched in India 2021 mg hector price in india
2021 MG Hector Facelift - फोटो : MG Motor India

विस्तार

बेहतर बैटरी पैक और बढ़ी हुई ड्राइविंग रेंज के साथ नई ZS EV को पेश करने के बाद MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अब अपडेटेड MG Hector लॉन्च किया है। ब्रिटिश कार निर्माता ने 2019 में Hector SUV के साथ भारतीय ऑटो बाजार में एंट्री की थी और यह कार भारतीय ग्राहकों की पसंद बन गई थी। अब इस एसयूवी में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

कीमत
2021 एमजी हेक्टर चार अलग-अलग ट्रिम विकल्पों में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख से शुरू होती है। एक टॉप एंड मॉ़डल की एक्स-शोरूम कीमत 18.42 लाख रुपये तक जाती है। एमजी हेक्टर के सीवीटी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत स्मार्ट ट्रिम के लिए 16.51 लाख रुपये और शार्प ट्रिम्स के लिए 18.09 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेक्टर प्लस में भी सीवीटी गियरबॉक्स
एमजी ने एलान किया है कि 6-सीटर Hector Plus (हेक्टर प्लस) को भी नया सीवीटी गियरबॉक्स मिला है। हेक्टर प्लस के दो सीवीटी ट्रिम ऑप्शन की एक्स-शोरूम कीमत 17.21 लाख रुपये और 18.89 लाख रुपये तय की गई है। 
विज्ञापन

भारतीय बाजार में आने के बाद से, वाहन निर्माता ने अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में ZS EV, Gloster, और Hector Plus जैसे उत्पादों को शामिल किया है। लेकिन, घरेलू बाजार में ब्रांड के लिए हेक्टर अभी भी सबसे बढ़िया मॉडल है। हेक्टर ने अपनी ब्रांडिंग इंटरनेट-कनेक्टेड कार के तौर पर की है। हेक्टर के फ्रेश स्टाइल और शानदार कनेक्टेड कार फीचर्स की वजह से खरीदारों ने इसे हाथों-हाथ लिया। 

इंजन
नए एमजी हेक्टर को तीन अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं - पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड और एक डीजल मॉडल। पहले दो वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो 143 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड वेरिएंट में 48V इलेक्ट्रिक मोटर ऑनबोर्ड मिलता है। जबकि, डीजल मॉडल में 2.0-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 270 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स शामिल है। इसके अलावा, नए हेक्टर में मौजूदा दो विकल्पों के साथ-साथ सीवीटी ऑप्शन भी मिलता है।

फीचर्स
2021 एमजी हेक्टर में कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। कार में सामने वाली सीट वेन्टीलेटेड दी गई हैं। अब यह एसयूवी वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग सिस्टम से लैस हो गई है, यानी कार में बिना तार के स्मार्टफोन को चार्ज किया जा सकेगा। यहीं नहीं नई एसयूवी में i-Smart फीचर मिलता है, जिससे अब चालक हिंग्लिश वॉयस कमांड्स में फीचर्स को ऑपरेट कर सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से कार को बेहतर बनाया गया है और अब इस एसयूवी में 25 बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। नई एसयूवी में 18 इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed