फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mercedes launch first suv in india maybach gls 600 2021 mercedes-benz maybach gls 600 suv launched in india mercedes benz maybach gls 600 price in india know features specifications and all details mercedes benz cars in india

Mercedes-Benz Maybach GLS 600: कंपनी की फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी लॉन्च, जानें कीमत और जबरदस्त फीचर्स

Tue, 08 Jun 2021 04:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 04:00 PM IST
सार

Mercedes-Benz Maybach GLS 600 एसयूवी भारत में कार निर्माता के एसयूवी पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर होगी। इस हाइपर लग्जरी कार में बेहद शानदार और जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
mercedes launch first suv in india maybach gls 600 2021 mercedes-benz maybach gls 600 suv launched in india mercedes benz maybach gls 600 price in india know features specifications and all details mercedes benz cars in india
Mercedes-Benz Maybach GLS 600 - फोटो : Mercedes Benz

विस्तार

Maybach GLS 600 Mercedes Launch First SUV Car in India: Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने मंगलवार को भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित Maybach GLS 600 (मेबैक जीएलएस 600) हाइपर लग्जरी कार लॉन्च कर दी है। मर्सिडीज ने वर्ष 2021 में भारत में 15 नई लॉन्च करने की रणनीति का एलान किया था। उसी के तहत कंपनी ने अपनी हाइपर लग्जरी फ्लैगशिप मर्सिडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी को 2.43 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह मेबैक की पहली लग्जरी एसयूवी है जिसकी बिक्री वैश्विक बाजारों में की जा रही है और इसमें जीएलएस के स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कई बदलाव किए गए हैं। भारतीय बाजार में Maybach GLS 600 का मुकाबला Range Rover (रेंज रोवर) और Bentley Bentayga (बेंटले बेंतायगा) जैसी लग्जरी कारों से है। 
विज्ञापन


इस साल की सारी यूनिट्स हुईं बुक
हालांकि मर्सिडीज ने इस जानकारी का खुलासा नहीं किया कि भारत में इस नई कार की कितनी यूनिट्स की बिक्री होगी। मर्सिडीज-बेंज के इंडयिन ऑपरेशंस के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कार की लॉन्चिंग इवेंट में बताया कि कार की आधिकारिक लॉन्च से पहले ही 2021 के लिए एसयूवी की सभी 50 से ज्यादा यूनिट्स पहले से ही बुक हो चुकी हैं। कंपनी ने बताया है कि Maybach GLS 600 का अगला बैच 2022 की पहली तिमाही में आने वाला है। 
विज्ञापन

दिए गए बेहद जबरदस्त फीचर्स

2019 से ग्लोबल बाजार में बिक्री
मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस 600 एसयूवी भारत में ऑटोमेकर के एसयूवी पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर होगी। कंपनी Mercedes-Benz Maybach GLS 600 हाइपर लग्जरी कार को 2019 में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ही यह कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

आकर्षक लुक और फीचर्स
Maybach GLS 600 कंपनी की सामान्य GLS एसयूवी पर आधारित है। इसके साथ ही अन्य सभी Maybach की तरह इसमें क्रोम रेडिएटर ग्रिल और बंपर के लिए एंड टू एंड क्रोम ग्रिल जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। इससे इस सुपर प्रीमियम लग्जरी एसयूवी का लुक बेहद क्लासी हो जाता है। Maybach GLS 600 इलेक्ट्रॉनिक पैनोरमिक स्लाइडिंग या टिंटेड सनरूफ के साथ आती है। इसमें ओपेक्यू रोलर ब्लाइंड मिलता है। सेंटर पैनल, स्टीयरिेंग को प्रीमियम टच देने के लिए लकड़ी से इंटीरियर को सजाया गया है।

एक बेहद आरामदायक सवारी के लिए इसमें वेंटिलेटेड मसाजिंग सीट्स दी गई हैं। कंपनी ने इस एसयूवी में जबरदस्त इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो MBUX  सिस्टम से लैस है। कार में 12.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। बर्नमस्टर सराउंड साउंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। यह एसयूवी 23 इंच स्पोक व्हील लुक के साथ उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

कार में शैंपेन रेफ्रिजरेटर 

मर्सिडीज-बेंज मेबैक जीएलएस 600 एसयूवी 4 और 5 सीटर के विकल्प में उपलब्ध होगी। कार में पीछे बैठने वाली सवारियों के लिए एक्स्ट्रा लेगरूम होगा जो 1103 mm का स्पेस देगा। कंपनी ने इसे 3155 mm लंबे व्हीलबेस के साथ लॉन्च किया है। एसयूवी के 4-सीटर मॉडल में ड्राइंम रूम सीट दिया गया है। इसमें पहले से एक सेंट्रल कंसोल होगा जिसमें शैंपेन बोटल को रेफ्रिजरेट करने की सुविधा दी गई है। इसमें सिल्वर शैंपेन ग्लास को भी रखने के लिए जगह दी गई है। 

दमदार इंजन और पावर
Maybach GLS 600 में 4.0-लीटर ट्विन टर्बो V8 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 542 bhp का पावर और 730 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसके अलावा मोटर को 9जी-ट्रोनिक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है जो इसकी परफार्मेंस को और भी बेहतर बनाता है। कंपनी ने इसके इंजन को 48 वोल्ट के इक्यू बूस्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा है जो 21 bhp का एक्स्ट्रा पावर और 250 Nm का एक्स्ट्रा पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed