{"_id":"606f00768ebc3e590d66c981","slug":"2021-bmw-6-series-gran-turismo-launched-in-india-bmw-6-series-gt-facelift-price-in-india-new-bmw-6-series-gt-2021-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2021 BMW 6 सीरीज GT भारत में लॉन्च: जानें इस लग्जरी सेडान कार की कीमत और शानदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2021 BMW 6 सीरीज GT भारत में लॉन्च: जानें इस लग्जरी सेडान कार की कीमत और शानदार फीचर्स
Thu, 08 Apr 2021 06:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:39 PM IST
सार
बीएमडब्लू 6 सीरीज जीटी फेसलिफ्ट में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। 2021 बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज में लेटेस्ट जेनरेशन की iDrive इंटरफेस वाली 12.3 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दी गई है। अपडेटेट मॉडल की स्टाइल में नयापन देखने को मिलता है। इसके साथ ही इसमें ढेर सारे नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
2021 BMW 6 Series GT
- फोटो : BMW (For Reference Only)
विस्तार
भारतीय बाजार में लग्जरी कार सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में BWM एक के बाद एक कई उत्पाद पेश कर रही है। 2-सीरीज और M340i xDrive जैसे नए उत्पादों को लॉन्च करने के बाद, जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ने अब देश में नए 6 Series Gran Turismo (GT) (6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो) को लॉन्च किया है। बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो को अपडेट करने वाली नई कार को पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए पेश किया गया था। और अब यह कार भारतीय बाजार में लॉन्च की गई है। अपडेटेट मॉडल की स्टाइल में नयापन देखने को मिलता है। इसके साथ ही इसमें ढेर सारे नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
शानदार फीचर्स
2021 बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज में लेटेस्ट जेनरेशन की iDrive इंटरफेस वाली 12.3 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दी गई है। इस एसयूवी में मिलने वाले अन्य फीचर्स में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फोर-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पांच राइडिंग मोड्स (कंफर्ट, स्पोर्ट, कंफर्ट प्लस, इको प्रो, और अडेप्टिव), दो 10.2-इंच स्क्रीन के साथ रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पार्किंग और रिवर्सिंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 इंजन ऑप्शन और पावर
बीएमडब्लू 6 सीरीज जीटी फेसलिफ्ट में पिछले मॉडल में इस्तेमाल किए जाने वाले ही इंजन मिलते हैं। इसमें पिछले मॉडल वाले 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (630i), 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन (620d), और 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन (630d) मिलते हैं। 630i में 255 bhp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। जबकि 620d वेरिएंट में 188 bhp का पावर और 400 Nm मिलता है।
दूसरी तरफ जहां बीएमडब्लू 630d 6-सिलेंडर इंजन मॉडल, 261 bhp का पावर और 620 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं बीएमडब्ल्यू 630i और 620d 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं, वहीं ज्यादा पावरफुल 630d 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के कंबिनेश के साथ उपलब्ध है। इस कूपे-सेडान कार में राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए स्टैंडर्ड रूप से दो-एक्सल एयर सस्पेंशन मिलता है।

0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड कितने समय में
2021 BMW 6 Series GT के इन तीनों वेरिएंट्स में काफी जबरदस्त एक्सीलरेशन मिलता है। 630i वेरिएंट सिर्फ 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 620d वेरिेएंट को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 7.9 सेकंड लगते हैं। वहीं 630d वेरिएंट सिर्फ 6.1 सेंकड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।
लुक और डिजाइन
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज़ जीटी फेसलिफ्ट के डिजाइन की बात करें तो इसमें नई डिजाइन वाली 'किडनी' ग्रिल दी गई है। नई ग्रिल में स्लीक और अडेप्टिव एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं। नए मॉडल में नए फ्रंट और रियर बंपर में रीडिजाइन किए गए एयर इन्टेक्स दिए गए हैं। जो नई 6 जीटी को पहले की तुलना में ज्यादा बोल्ड और अग्रेसिव लुक देते हैं। कार में किए गए डिजाइन के अन्य बदलावों में स्लोपिंग रुफलाइन, टेल लाइट्स और नॉचबैक टेलगेट पिछले मॉडल के जैसे ही हैं।
कीमत
BMW की अपडेटेड 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है। जो कि टॉप मॉडल के लिए 77.90 लाख रुपये तक जाती है। वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत देखें तो 2021 BMW 6 सीरीज GT 630i M Sport वेरिेएंट की कीमत 67.90 लाख रुपये है। वहीं 620d Luxury Line की कीमत 68.9 लाख रुपये और 630d M Sport की कीमत 77.9 लाख रुपये तय की गई है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत की हैं।
इसका मतलब यह है कि नई ग्रैन टूरिज्मो पिछली 6 सीरीज जीटी की तुलना में कुछ खास महंगी नहीं हुई है जो कि 630i लग्जरी लाइन ट्रिम के लिए 65.9 लाख से शुरू होती थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि 6-सीरीज जीटी अब भारत में स्थानीय रूप से बनाई जा रही है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत की हैं। यदि आप इस लग्जरी सेडान को खरीदने की योजना बना रहे हैं, और इसे 30 अप्रैल 2021 तक बुक करते हैं तो आपको 1.5 लाख की एक्सेसरीज कंप्लीमेंट्री तौर पर दी जाएंगी।