{"_id":"5d26ec148ebc3e6d1e2bce81","slug":"2020-mini-cooper-se-electric-unveiled-all-you-need-to-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"270 km की माइलेज देने वाली यह कार महज 35 मिनट में होती है 80 प्रतिशत चार्ज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
270 km की माइलेज देने वाली यह कार महज 35 मिनट में होती है 80 प्रतिशत चार्ज
Thu, 11 Jul 2019 01:29 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
2020 MINI Cooper SE electric
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW की नई MINI Cooper SE से पर्दा उठ चुका है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है और इसका इंतजार काफी समय से हो रहा है। BMW i3 के बाद MINI Cooper SE पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन यह भी उसी प्लेटफार्म पर बनी है जिस पर i3 बनी है। इसका डिजाइन भी MINI Cooper S से काफी मिलता जुलता भी है।
विज्ञापन
270 किलोमीटर की माइलेज
Mini Cooper SE
- फोटो : Social
नई Mini Cooper SE एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है और इसमें 32.6 kWh की बैटरी लगी है। यह 184 bhp की पावर और 270Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 100 kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 7.3 सेकंड का समय लगता है। जबकि 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ने में 3.9 सेकंड का समय लगता है। फुल चार्ज में यह 235 से 270 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
35 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज
2020 MINI Cooper SE electric
- फोटो : social
BMW का दावा है कि 35 मिनट में यह कार 80 प्रतिशत तक चार्ज (50 kW तक) होती है जबकि स्टैंडर्ड चार्जिंग की वजह से 2 घंटे 30 मिनट में 11 kW चार्ज होती है जोकि करीब 80 प्रतिशत तक ही है। इलेक्ट्रिक Mini के लिए चार्जिंग कनेक्शन के तौर पर Type 2 और CCS Combo 2 प्लग्स दिए हैं, जिसमें AC और DC चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि निकट भविष्य में जो भी कारें बाजार में आयेंगी वो सब इससे भी ज्यादा फास्ट चार्जिंग की सुविधा से लैस होंगी। नई 2020 Mini Cooper SE का सीधा मुकाबला Nissan Leaf से माना जा रहा है।