{"_id":"63c8e608dfebcd55584a011d","slug":"1390-urban-cruiser-hyryder-and-glanza-recalled-after-the-defect-found-know-what-was-the-defect-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Recall: टोयोटा की कारों में मिली खामी के बाद रिकॉल हुईं 1390 यूनिट्स, जानें क्या मिली खराबी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Recall: टोयोटा की कारों में मिली खामी के बाद रिकॉल हुईं 1390 यूनिट्स, जानें क्या मिली खराबी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:16 PM IST
सार
मारुति के बाद टोयोटा ने भी अपनी कारों को रिकॉल किया है। कंपनी की ओर से कितनी कारों को रिकॉल किया गया है और इन कारों में किस पार्ट की खराबी की जानकारी के बाद बुलाया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से कारों को रिकॉल किया गया है। नए साल में मारुति के अलावा टोयोटा की ओर से कारों में खामी की जानकारी मिलने के बाद वापस बुलाया गया है। कंपनी ने किन कारों को किस खामी के कारण वापस बुलाया है। हम इस खबर में इसकी जानकारी दे रहे हैं।
टोयोटा ने रिकॉल कीं कारें
2 of 6
Toyota Glanza
- फोटो : Toyota
नए साल की शुरुआत होने के कुछ दिन बाद ही टोयोटा की ओर से भी कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने दो कारों की 1390 यूनिट्स को रिकॉल किया है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन कारों को रिकॉल किया गया है, उनमें अर्बन क्रूजर हाईराइडर और ग्लैंजा शामिल हैं। कंपनी ने जिन कारों को रिकॉल किया है उन्हें आठ दिसंबर 2022 से 12 जनवरी 2023 के बीच बनाया गया है।
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक दोनों कारों की 1390 यूनिट्स में जो खामी मिली है वह एयरबैग कंट्रोलर में है। इन सभी कारों के एयरबैग कंट्रोलर में खराबी का पता चलने के बाद इन्हें वापस बुलाया गया है।
कंपनी की ओर से जिन कारों को रिकॉल किया गया है। उन्हें नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाकर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के सही किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ग्राहकों से संपर्क भी कर रही है। अगर आप भी अपनी कार की जानकारी देखना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर विन नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं या कंपनी की डीलरशिप पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।