फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   11 thousand vehicles will be removed from the service of Central Armed Police Forces

Old Vehicle: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सेवा से हटाए जाएंगे 11 हजार वाहन, जल्द मिलेंगी नई गाड़ियां

Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 16 Oct 2023 12:40 PM IST
सार

15 साल की उम्र पूरे कर चुके हजारों वाहनों को पुलिस बलों की सेवा से हटा दिया जाएगा। जिसके बाद इन सभी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।

विज्ञापन
11 thousand vehicles will be removed from the service of Central Armed Police Forces
BSF - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार की नीति के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के हजारों वाहनों को जल्द ही हटा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक करीब 11 हजार वाहनों को पुलिस बलों की सेवा से जल्द ही हटाया जाएगा।

विज्ञापन


हटेंगे पुराने वाहन
अधिकारियों ने कहा कि 15 साल से ज्यादा पुराने सभी वाहनों के निपटान के लिए केंद्र सरकार की नीति के तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से संबंधित 11,000 वाहनों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने किया अनुरोध
गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों से राज्य पुलिस संगठनों के खराब हो चुके वाहनों को हटाने और उनके स्थान पर बेहतर प्रौद्योगिकी और ईंधन-कुशल वाहनों को लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को भारत सरकार की 'वाहन स्क्रैपिंग नीति' के अनुसार स्क्रैप किया जाए।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में, सीएपीएफ के करीब 11,000 वाहनों की पहचान की गई है जो 15 साल से ज्यादा पुराने हैं और इन वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा। सीएपीएफ में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स हैं। गृह मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक, सीएपीएफ के पास कुल मिलाकर एक लाख से ज्यादा वाहन हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यों में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed