फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vivah Shubh Muhurat 2023 March April Dates Know Akshaya Tritiya Kab Hai

Vivah Shubh Muhurat 2023: होली के बाद इस तारीख से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त, इस दिन पड़ेगा अबूझ मुहूर्त!

Mon, 06 Mar 2023 11:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 11:08 AM IST
सार

शुभ मुहूर्त में  किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं। शादी-विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है।

विज्ञापन
Vivah Shubh Muhurat 2023 March April Dates Know Akshaya Tritiya Kab Hai
विवाह मुहूर्त मार्च-अप्रैल 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vivah Shubh Muhurat 2023: मार्च का महीना आरंभ हो चुका है। 7 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस महीने होली का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही मार्च महीने में विवाह के मुहूर्त भी हैं। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त जरूर देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, मुंडन, जनेऊ, ग्रह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं। शादी-विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है। होलिका दहन के साथ होलाष्टक हटते ही शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे। आइए जानते हैं कि इस साल होली के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं। 

विज्ञापन


Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
विज्ञापन

विवाह मुहूर्त मार्च 2023
मार्च में इस बार सिर्फ 3 विवाह मुहूर्त पड़ेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो मुहूर्त-
9 मार्च 2023, बृहस्पतिवार: शुभ मुहूर्त: रात्रि 09: 08 मिनट से 10 मार्च 2023, शुक्रवार प्रातः 5: 57 मिनट तक। 
हस्त नक्षत्र होने के कारण ये दिन शुभ है। 
11 मार्च 2023,शनिवार: शुभ मुहूर्त: प्रातः 07: 11 मिनट से सायं 07: 52 मिनट तक। 
स्वाती नक्षत्र होने के कारण विवाह के लिए दिन उत्तम है। 
13 मार्च 2023, सोमवार: शुभ मुहूर्त : प्रातः  08:21 मिनट से सायं  05: 11 मिनट तक।  
अनुराधा नक्षत्र होने के कारण विवाह के लिए ये दिन शुभ है। 
Dream Interpretaion: सपने में दिखता है होली या अबीर-गुलाल, तो जानें क्या है इसका संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2023 
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत ही खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। किसी भी मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि लोग अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आदि करते हैं। ऐसे लोग जिनकी जन्म तारीख मालूम नहीं होने के कारण कुंडली की मदद से विवाह मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है, वो लोग भी इस दिन विवाह कर सकते हैं। इस साल 22 अप्रैल, शनिवार को अक्षय तृतीया रहेगी। अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होती है। अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 07:49 मिनट से दोपहर 12: 20 मिनट तक है। 
Holi 2023: होली खेलने से पहले राशि के अनुसार भगवान को लगाएं रंग, बरसेगी कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed