फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vishnu purana know prediction for human in kaliyug age and hieght will be effected in future in hindi

Vishnu-Puran: जब सिर्फ 4 इंच रह जाएगी मनुष्य की लम्बाई, विष्णु पुराण में दर्ज है ये अनोखी भविष्यवाणी

Mon, 12 Aug 2024 11:11 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 12 Aug 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Vishnu purana know prediction for human in kaliyug age and hieght will be effected in future in hindi
Vishnu ji - फोटो : freepik

Vishnu-Puran: हिंदू धर्म के प्राचीन ग्रंथों में अक्सर भविष्यवाणियां देखने को मिलती हैं। भारत का प्राचीन साहित्य भविष्यवाणियों से भरा पड़ा है। वेद, पुराण, रामायण, महाभारत जैसे ग्रंथों में अनेक घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान किए गए हैं। ये भविष्यवाणियां अक्सर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों से संबंधित होती हैं। ऐसी ही कई भविष्यवाणियां विष्णु पुराण में भी दर्ज है, जिसमें कलयुग के अंत के बारे में कुछ अद्भुत और चौंकाने वाले तथ्य बताए गए हैं। इनमें से एक भविष्यवाणी यह है कि कलयुग के अंतिम चरण में मनुष्य की लंबाई सिर्फ 4 इंच रह जाएगी। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


विष्णु पुराण क्या कहता है
कलयुग अन्य तीनों युगों की तुलना में सबसे छोटा माना जाता है। कलयुग की अवधि लगभग 4,32,000 मानव-वर्ष है। यह चारों युगों में सबसे छोटा और अंतिम युग माना जाता है। इस युग में पाप और अंधकार अपने चरम रहता है और देवता-राक्षस आदि नहीं दिखाई देते हैं। विष्णु पुराण के अनुसार, कलयुग के अंत के समय धरती पर अनेक प्रकार के परिवर्तन होंगे। इन परिवर्तनों में से एक यह होगा कि मनुष्य की औसत उम्र और लंबाई में बहुत कमी आएगी। पुराण के अनुसार, कलयुग के अंतिम चरण में मनुष्य की औसत उम्र 12 से 20 वर्ष ही रह जाएगी और उनकी लंबाई सिर्फ 4 इंच रह जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2024: बृहस्पति करेंगे मृगशीर्षा नक्षत्र में गोचर, 19 अगस्त के बाद इन राशियों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों घटेगी मनुष्य की लंबाई?
कुछ धार्मिक विद्वानों का मानना है कि कलयुग के अंत के समय धरती पर प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और असंतुलन के कारण मनुष्य की शारीरिक बनावट में परिवर्तन होगा, इसलिए आने वाले भविष्य में मनुष्य की औसत उम्र 12 से 20 वर्ष ही रह जाएगी और उनकी लंबाई सिर्फ 4 इंच रह जाएगी।

क्या है इस भविष्यवाणी का महत्व?
यह भविष्यवाणी हमें कलयुग के अंतिम चरण के बारे में चेतावनी देती है। यह हमें बताती है कि यदि हमने अपने कर्मों में सुधार नहीं किया और धर्म के मार्ग पर नहीं चले तो हमारी आने वाली पीढ़ियां बहुत बुरी स्थिति में होंगी। विष्णु पुराण में दर्ज यह भविष्यवाणी हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हम अपने जीवन में क्या कर रहे हैं। हमें अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed