फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Venus Remedies Shukra Grah Upay follow these astrology tips to strengthen venus planet

Venus Remedies: इन उपायों से करें शुक्र ग्रह को मजबूत, धन और ऐश्वर्य से भरा रहेगा जीवन

Sat, 02 Dec 2023 03:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 02 Dec 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Venus Remedies Shukra Grah Upay follow these astrology tips to strengthen venus planet
Venus Remedies - फोटो : अमर उजाला

Venus Remedies: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन सभी ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आज हम बात करेंगे शुक्र ग्रह के बारे में। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपदा, ऐश्वर्य आकर्षण और सौंदर्य का कारक माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने जाते हैं। मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें सभी तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। वहीं जिन लोगों का शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उनको जीवन में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें मेहनत से काम करने के बाद भी यश नहीं मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में... 

विज्ञापन


Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही कर दें बाहर
विज्ञापन


शुक्र को मजबूत करने के उपाय

  • हर शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तु जैसे दूध, मोती, दही, चीनी, आटा और दूध, घी आदि चीजों का दान करें।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर है, उन्हें नियमित रूप से हर शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र देव के इस मंत्र "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" का जाप करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है वो लोग नियमित रूप से शुक्रवार का व्रत रखें। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। 
  • शुक्रवार के दिन आटा में चीनी मिलाकर चींटी को खिलाएं। इस उपाय से कुंडली में शुक्र देव मजबूत होंगे और आर्थिक लाभ होगा। 
  • मान्यता है कि सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि किसी कन्या को दान करने से भी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। 
  • इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पानी में इलायची डालकर स्नान करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

घर से कभी खत्म न होने दें ये चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed