घर से कभी खत्म न होने दें ये चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज रसोई घर से कभी भी आटा, चावल, हल्दी और नमक पूरी तरह से खत्म नहीं होना चाहिए इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। मंदिर के जलपात्र और रसोई घर से पीने का पानी कभी खत्म नहीं होना चाहिए, यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। अपनी तिजोरी या फिर ऐसा स्थान जहां आप पैसे जमा करते हैं, उस जगह को खाली न होने दें। अपना पर्स भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। पर्स में कम से कम 1 रुपये का सिक्का जरूर रखना चाहिए। घर में इन चीजों का खाली होना एक अशुभ संकेत माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और धीरे- धीरे घर की बरकत समाप्त होने लगती है। वास्तु शास्त्र