फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   venus in astrology and its impact

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व, जानें ग्रह शांति के उपाय और मंत्र

Thu, 09 Apr 2020 04:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 09 Apr 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
venus in astrology and its impact

वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इन्हीं में एक खास ग्रह है शुक्र। यह ग्रह सभी तरह के सांसारिक भोग और विलासिता से जुड़े हुए जीवन से संबंध रखता है। सुख-समृद्धि, ऐशो-आराम, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह शुक्र जब किसी व्यक्ति की कुंडली में उच्च भाव में रहता है तो उसका जीवन बहुत ही सुख और शांति से बीतता है। वही कुंडली में शुक्र के कमजोर होने व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है। ज्योतिष में शुक्र के कमजोर होने पर उसको मजबूत करने के कुछ उपाय बताए जाते हैं जिसमें पूजा-पाठ, दान, व्रत और रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन


उपाय-

- शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है 
 ॐ शुं शुक्राय नम:। 

ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् 

- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए  शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें। 

- ज्योतिष में प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंगों के वस्त्रों को पहना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन सफेद  रंग के  कपड़े पहना शुभ रहता है।
विज्ञापन


- दान देने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं, ऐसे में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए।

- शुक्र की शुभता के लिए चीटिंयों और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। 

 - शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजास्थल पर रखें। 

- शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है लेकिन रत्नों को धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed