फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Upay Do not plant bitter gourd plant at home in hindi

Vastu Upay: घर में करेले का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु

Mon, 04 Mar 2024 09:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 09:13 AM IST
सार

घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, जो शुभ और अशुभ माने जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पेड़ -पौधे होते हैं जो घर में गलती से लगने से अशुभ परिणाम देते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर में करेले का पौधा लगा सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं विस्तार से 

विज्ञापन
Vastu Upay Do not plant bitter gourd plant at home in hindi
करेले का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vastu tips of Planting Bitter Gourd: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ पेड़ों को सजाया जाता है। कुछ लोग टमाटर, कद्दू आदि सब्जियों के बगीचे लगाते हैं। आप घर पर केवल ऐसे बगीचे नहीं उगा सकते। ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों के बारे में विशेष रूप से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, जो शुभ और अशुभ माने जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पेड़ -पौधे होते हैं जो घर में गलती से लगने से अशुभ परिणाम देते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर में करेले का पौधा लगा सकते हैं या नहीं? आइए जानते हैं विस्तार से। 

विज्ञापन


वास्तु के अनुसार घर में न लगाएं करेले का पौधा 
वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधे घर में लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन एक पौधा ऐसा है जिसे गलती से भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रेले का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और व्यक्ति को अशुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। मान्यता है कि करेला कड़वी सब्जी मानी जाती है और इससे निकलने वाली ऊर्जा भी नकारात्मक होती है।  करेले का पौधा घर के बाहर लगाया जा सकता है। मगर इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर की दक्षिण दिशा की तरफ यह पौधा नहीं लगा होना चाहिए। अगर करेले का पौधा दक्षिण दिशा में लगा है तो घर में हमेशा कलह-क्लेश होता है। 
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति हो सकती है कमजोर 
वास्तु के अनुसार घर में करेले का पौधा लगाने से इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। व्यक्ति को कर्ज संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि करेले के पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इतना ही नहीं इससे व्यक्ति का मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज 
ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में करेले का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। व्यक्ति के जीवन में कभी धन का आगमन नहीं होता है और खर्च बढ़ने लग जाते हैं। इसलिए घर में कभी भी करेले का पौधा न लगाएं। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed