फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips these four thing dnot keep in almirah and locker money problems in hindi

Vastu Tips: घर की आलमारी में भूलकर भी न रखें ये चार चीजें, घर में आती है दरिद्रता

Wed, 21 Aug 2024 03:55 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 21 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

Vastu Tips: अलमारी में रखी चीजों का सीधा संपर्क आर्थिक स्थिती होता है। इसलिए, आज हम आपको घर में मौजूद अपनी अलमारी में रखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी में रखना अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन
vastu tips these four thing dnot keep in almirah and locker money problems in hindi
Vastu Tips for Almirah Mirror - फोटो : freepik

विस्तार

Vastu Tips For Almirah: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चीजें रखने का एक खास तरीका होता है। अगर हम चीजों को सही जगह पर नहीं रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दरअसल, वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। अलमारी में रखी चीजों का सीधा संपर्क आर्थिक स्थिती होता है। इसलिए, आज हम आपको घर में मौजूद अपनी अलमारी में रखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी में रखना अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: बाल गोपाल की मूर्ति से जुड़े इन दो वास्तु नियमों का रखें ध्यान, दूर होंगे सारे कष्ट
विज्ञापन


अलमारी में न रखें ये चीजें
इत्र या परफ्यूम: इत्र या परफ्यूम को अलमारी में रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। खुशबूदार इत्र को अलमारी में रखने से आर्थिक हानि हो सकती है।
शीशा: कुछ लोग अपनी अलमारी के अंदर भी शीशा लगवा लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अलमारी में शीशा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फटे या रद्दी कागज: अलमारी या तिजोरी मां लक्ष्मी का स्थान होता है। माना जाता है कि इन स्थानों पर फटे या रद्दी कागजों को अलमारी में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
काले रंग के कपड़े: वास्तु के अनुसार, काले रंग के किसी भी वस्तु में पैसा नहीं रखना चाहिए। काले वस्त्र में पैसा लपेटकर रखने से धन की हानि होती है।

ये भी पढ़ें- वास्तु दोष का बड़ा कारण बनती हैं घर में रखी ये 5 चीजें, आज ही कर दें बाहर

क्यों न रखें ये चीजें?
इन चीजों को अलमारी में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जो धन हानि का कारण बनती है। इन चीजों के कारण घर में धन की कमी हो सकती है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इनके अलावा, इन चीजों को अलमारी में रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed