फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips shastra these photos is good for financial condition of house

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर पर लगाएं ये तस्वीरें

Tue, 31 Aug 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 31 Aug 2021 07:07 AM IST
सार

घर की दीवारों पर जहां सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती बढ़ जाती है वहीं यह धन दौलत में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।
 

विज्ञापन
vastu tips shastra these photos is good for financial condition of house
स्तुशास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर हम घर के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं और घर पर समृद्धि ला सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर रखी हुई कई चीजों और घर की बनावट से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं प्राप्त होती हैं। जहां एक तरफ सकारात्मक ऊर्जा से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है, तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा से आर्थिक परेशानियां और बीमारियां आती हैं। घर में वास्तुदोष होने पर काम में हमेशा असफलता प्राप्त होती है और मानसिक पीड़ा पीछा नहीं छोड़ती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर हम घर के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं और घर पर समृद्धि ला सकते हैं।

विज्ञापन


धन लाभ के लिए
अगर आपके घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है तो अपने घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा जरूर रखें। ध्यान रखें आप इन तस्वीरों को हमेशा घर के उत्तर दिशा में लगाएं। धन प्राप्ति के लिए उत्तर दिशा वास्तु शास्त्र में अच्छी मानी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में इन तस्वीरों को लगाने पर आर्थिक तंगी से निजात मिल जाती है।
विज्ञापन

 
सुंदर तस्वीरें
घर की दीवारों पर जहां सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती बढ़ जाती है वहीं यह धन दौलत में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसते हुए बच्चे की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर हंसते हुए छोटे बच्चों की तस्वीर लगाने से घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती रहती है। बच्चों की तस्वीरों को पूर्व और उत्तर की दिशा में लगाना शुभ रहता है।


नदी और झरने की तस्वीर
घर के उत्तर-पूर्वी दिशा में नदियों और झरनों की तस्वीर लगाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। यदि आपने घर में पूजा घर बना रखा है तो शुभ फलों की प्राप्ति के लिए उसमें नियमित रूप से पूजा होनी चाहिए एवं दक्षिण-पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोगपूजा-अर्चना के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed