फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Know the right direction of room of the newely married couple in hindi disprj

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में नवविवाहित जोड़ों का कमरा रहता है शुभ

Mon, 18 Nov 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 07:16 AM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार नवविवाहित दंपत्ति का कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह दिशा वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Know the right direction of room of the newely married couple in hindi disprj
बेडरूम वास्तु टिप्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

Newly Married Couple Ke Kamre Ki Sahi Disha: भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह कोई शारीरिक या सामाजिक अनुबन्ध मात्र नहीं हैं, बल्कि दाम्पत्य को एक श्रेष्ठ आध्यात्मिक साधना का रूप भी  दिया गया है। विवाह संस्कार सोलह संस्कारों में से एक माना जाता है। जैसा कि सब जानते हैं विवाह सात जन्मों का बंधन माना जाता है। इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि नवविवाहित जोड़ों के जीवन में प्रेम भरा रहे। लेकिन कई बार कुछ न कुछ कारण से वैवाहिक जीवन के शुरुआती क्षणों में परेशानियां आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर हम सही दिशा में कोई कार्य करते हैं तो वास्तु के अनुसार उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर जोड़े सही दिशा वाले कमरे में नहीं रहते तो उनके वैवाहिक जीवन की स्थिति खराब हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिशा में नवविवाहित जोड़ों का कमरा होना शुभ नहीं माना जाता। 

विज्ञापन


इस दिशा में नहीं होना चाहिए नव दंपत्ति का कमरा
नवविवाहित जोड़ों का कमरा कभी भी उत्तर, दक्षिण, उत्तर-पूर्व और पूर्व-दिशा में नहीं होना चाहिए। यदि नव दम्पत्ति का कमरा इन दिशाओं में होता है तो वैवाहिक जीवन में टकराव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर भी झगड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन


नवविवाहित जोड़े का कमरा हो इस दिशा में 
वास्तु के अनुसार नवविवाहित दंपत्ति का कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यह दिशा वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाता है। साथ ही जीवन की कई अन्य परेशानियों का हल भी जीवनसाथी के साथ मिलकर निकल आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान 

  • नवविवाहित दंपत्ति का बेड कभी भी धातु से न बना हो। 
  • लकड़ी का चौकोर बेड नवविवाहितों के लिए शुभ माना जाता है।
  • बेड के अंदर मेटल का सामान, गिफ्ट, बर्तन बेड के अंदर न हों।
  • नविवाहित जोड़ों के कमरे का कलर भी आपको हल्का रखना चाहिए, कभी भी नीले और काले रंग का इस्तेमाल नवविवाहितों के कमरे में नहीं करना चाहिए। 
  • सोते समय दक्षिण या पश्चिम की ओर नविवाहित जोड़े का सिर होना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed