फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips know importance of east zone

वास्तु टिप्स: इस दिशा में मिलता है मान-सम्मान और धन

Fri, 11 Jan 2019 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला दिनेश कुमार वोहरा, ज्योतिषाचार्य तथा वास्तु विशेषज्ञ
दिनेश कुमार वोहरा, ज्योतिषाचार्य तथा वास्तु विशेषज्ञ Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Jan 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
vastu tips know importance of east zone
vastu tips

वास्तु में पूर्व दिशा का महत्व

विज्ञापन

पूर्व दिशा को मान-सम्मान, शक्ति, नियंत्रण, संगठनात्मक कौशल, सामाजिक जुड़ाव, धन और कई अन्य महत्वपूर्ण गुणों वाला दिशा ज़ोन भी कहा जाता है। ये सूर्य की शक्ति वाला जोन है जो हमें रोशनी और जीवन देता है। पूर्व दिशा में किसी भी प्रकार का कट या फैलाव लोगों की निर्णय लेने की शक्ति का ह्रास करता है। इस दिशा जोन का रंग हरा है तथा तत्व वायु है। पूर्व कॉरिडोर में 2 प्रवेश द्वार होते हैं जिनको पूर्व 4 और पूर्व 5  कहते हैं। शासन प्रबंध, शक्ति, धन, मान-सम्मान इन्ही द्वारों से संचालित होते हैं। 2 वास्तु देवता इन द्वारों के स्वामी हैं। महेंद्र देवता पूर्व 4 द्वार का स्वामी है। पूर्व 4 का द्वार व्यापार और नौकरी दोनों के लिए बहुत ही भाग्यशाली द्वार माना जाता है। गर्दन का दांया हिस्सा इसी से संचालित होता है। ये मान सम्मान का दरवाज़ा है। महेंद्र देवता वरुण और यम में संतुलन पैदा करता है।


दूसरे देवता पूर्व दिशा जोन में सूर्य हैं जिनका नियंत्रण पूर्व 5 द्वार पर है। ये द्वार पूर्व 4 के अपेक्षा थोड़ा कम भाग्यशाली है। यही वास्तु देवता हमें रौशनी, संगठनात्मक शक्ति और दूरदृष्टि देता है। हमारे दांये कंधे का ख़याल भी यही देवता रखता है। पर इस द्वार वाले घर के वासी गुस्से वाले होते हैं। यहाँ पर अगर शौचालय बना हो तो मान सम्मान को काफी चोट लगती है। यहाँ पर ज़्यादा बैठने से ऑफिस प्रमुख का अपने कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रहता है।
विज्ञापन


इस दिशा जोन के लिए उपयोगी वास्तु टिप्स:
1-  इस दिशा जोन में अगर घर की बैठक हो तो बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर खेलने का स्थान, लाउन्ज, खाने की मेज़ लाभदायक होती है।
2- यहाँ पर शौचालय हो तो व्यक्ति लोगों पर नियंत्रण खो देता है।
3 - पूर्व 4 के द्वार वाले घरों में रहने वाले निवासियों को यह उच्च पद प्रदान करता है।
4- सामाजिक कनेक्ट या जुड़ाव यहाँ पर बहुत सशक्त हो जाता है।
5- पूर्व 4 द्वार वाले निवासी शक्तिवान होते हैं तथा उनका समाज में बहुत प्रभाव होता है।
6- पूर्व 5 द्वार वाले घरों के निवासी गुस्सा बहुत करते हैं।
7- इस दिशा जोन में एक पीतल का सूर्य लगाएं इस से मान सम्मान और धन में वृद्धि होगी।
8- हल्का क्रीम और नारंगी रंग इस दिशा जोन में अच्छा माना जाता है।
9- पूर्व 5 का द्वार लोगों में सेक्स के प्रति रुझान बढ़ाता है। यहाँ पर अगर संतुलन न हो तो आँखों और कन्धों में समस्या आती है।
10- दफ्तर के कर्मचारी अगर पूर्व की ओर देख कर कार्य करें तो उनकी कार्यकुशलता बढ़ती है। ये सेहत के लिए भी अच्छा है।
11- पूर्व की और दे कर पढ़ना भी लाभदायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed