फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips in hindi as per vastu wall clock should face in which direction

Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

Sat, 31 Aug 2024 11:58 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:58 AM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी भी दीवार पर घड़ी टांग देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। वास्तु शास्त्र में एक दिशा ऐसी बताई गई है, जिसकी ओर भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए, अन्यथा आपके बुरे दिन शुरू होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन
Vastu Tips in hindi as per vastu wall clock should face in which direction
घड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Vastu Tips Of Deewar Ghadi: हमारे जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति का वक्स अच्छा चल रहा है, तो वह राजा भी बन सकता है, लेकिन अगर वक्त खराब होता है तो रंक बनने में उसे देर नहीं लगती है। हिंदू धर्म में खराब समय से निकलने के लिए कुछ वास्तु उपाय बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, जिस घड़ी से हम पूरे दिन समय देखते हैं उसका भी हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। इसलिए घर की दीवार घड़ी से जुड़े भी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। वास्तुविदों के मुताबिक, घर में किसी भी दीवार पर घड़ी टांग देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। वास्तु शास्त्र में एक दिशा ऐसी बताई गई है, जिसकी ओर भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए, अन्यथा आपके बुरे दिन शुरू होने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं वह कौन सी दिशा है, और घर में घड़ी लगाने की सही दिशा कौन सी है...

विज्ञापन


दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा
मान्यता है कि धन के देवता कुबेर उत्तर दिशा में शासन करते हैं और सभी देवताओं के राजा पूर्व दिशा में विद्यमान होते हैं। यही वजह है कि इन दोनों दिशाओं को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इन दोनों दिशाओं में दीवार घड़ी टांगना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और अटके हुए काम भी सफल हो जाते हैं। इस उपाय से न केवल परिवार में प्रेम भाव बढ़ता है बल्कि आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन


पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना शुभ या अशुभ?
घर में घड़ी लगाने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को शुभ बताया गया है। यदि किसी के घर में उत्तर या पूर्व दिशा में घड़ी टांगने की जगह न हो तो क्या पश्चिम दिशा में घड़ी लगा सकते हैं? वास्तुविदों की मानें तो पश्चिम दिशा पूर्व और उत्तर दिशा की तरह शुभ नहीं होती, लेकिन इस दिशा में घड़ी टांगने से कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए पश्चिम दिशा में घड़ी को लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिशा में गलती से भी न लगाएं दीवार घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा मृत्यु के देवता यमराज की होती है, जो बेहद अशुभ दिशा मानी जाती है। इसलिए दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि घड़ी का मुख दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में घड़ी टांगने का अर्थ होता है, यमराज से मिलने का वक्त नजदीक आना। इसके अलावा ऐसा करने से घर में बीमारी और आर्थिक तंगी की समस्या भी पैदा हो सकती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed