Vastu Tips: आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया से है परेशान, फिर करें वास्तु के ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार अपनी जरूरतों को कम करने के बावजूद भी खर्चे पूरे नहीं हो पाते और पैसे कहां जा रहे हैं यह भी समझ नहीं आता। ऐसी स्थिति में वास्तु आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां बताए कुछ वास्तु टिप्स से ना सिर्फ आपकी बचत होगी, बल्कि आपको अपनी सैलेरी भी दिखने लगेगी।
- बचत करने के लिए आपको सबसे पहले यह ध्यान देना होगा कि आप अपने पैसों को कहां पर रखते हैं। अगर आप ये ऐसी अलमारी या तिजोरी में रखेंगे, जिसका मुंह उत्तर दिशा में हो तो आपके धन में वृद्धि होगी और खर्चा भी कम होगा।
- अगर आपके घर में अक्सर नल से पानी गिरता ही रहता हैं तो इसे अशुभ माना जाता हैं। इसे जल्द ही ठीक करवाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार नल से पानी टपकने का मतलब धन का भी पानी की ही तरह बह जाना।
- घर में टूटे हुए बर्तन ना रखें और इसको काम में लेने से भी बचें। टूटे हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं, वहीं अगर की आर्थिक स्थिति को भी खराब करते हैं। टूटे हुए बर्तन रखने से अच्छा है कि आप इसे बेच दें।
- अगर आपने घर के पानी का निकासी रास्ता अपनी सुविधा के अनुसार बनाया है तो यह भी आपकी परेशानी का एक बड़ा कारण हो सकता हैं। पानी किस रास्ते से बाहर जाना चाहिए, यह पैसों की गति को भी प्रभावित करती हैं। वास्तु के अनुसार जल निकासी दक्षिण व पश्चिम दिशा से ही होना चाहिए। सही दिशा से जल निकासी का रास्ता होने से आप आर्थिक समस्या संबंधित परेशानी से बच सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.