{"_id":"5b504f554f1c1b3b748b5b7d","slug":"vastu-tips-how-to-attract-god-blessing-at-your-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर काम में अगर मिलती है बार-बार असफलता तो वास्तु में बताए गए इसके 5 कारण","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
हर काम में अगर मिलती है बार-बार असफलता तो वास्तु में बताए गए इसके 5 कारण
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
अक्सर कई लोग ईश्वर की पूजा करने में काफी वक्त लगाते हैं, सुबह-शाम के समय भगवान का जप करते हैं लेकिन फिर भी उनके जीवन में परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु संबंधी कोई गडबड़ी होती है तो भगवान की पूजा करने के बाद भी उसका फल उन्हें नहीं मिलता है। आइए जानते है कुछ कारण....
विज्ञापन
-जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं लगा होता वहां पर भगवान की कृपा मिलती। इसलिए घर के बाहर तुलसी जरूर लगाएं। हर रोज तुलसी को जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
- जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। इससे भगवान की कृपा नहीं मिल पाती है।
-जिस घर में बेकार के टूटे-फूटे सामान और कबाड़ रखे होते हैं वहां पर शान्ति नहीं रहती। ज्योतिष में ऐसे होना अशुभ माना जाता है।
- घर पर तिजोरी का दरवाजा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसे में जिस घर में तिजोरी का दरवाजा इस दिशा में नहीं होता वहां पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती।
विज्ञापन
- शाम के वक्त घर के हर कोने में रोशनी जरूर रहनी चाहिए। तभी पूजा का पूरा लाभ मिलता है।
