फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips how can find out the Vastu defects at home

Vastu Tips: घर पर मौजूद वास्तुदोष का इस तरह से कर सकते हैं पहचान

Fri, 15 May 2020 05:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 15 May 2020 05:21 AM IST
सार

  • घर में वास्तु दोष होने पर बीमारियां,धन की हानि और नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

विज्ञापन
vastu tips how can find out the Vastu defects at home
vastu tips

विस्तार

वास्तु ज्योतिष के अनुसार घर का वास्तु ठीक होने पर सुख, शांति और संपन्नता आती है। वहीं अगर किसी घर का वास्तु सही नहीं है तो उस घर में रहने वाले सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में वास्तु दोष होने पर बीमारियां,धन की हानि और नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आपके घर का वास्तु ठीक है या नहीं अगर कुछ चीजों पर गौर किया जाय तो  इसे आसानी से समझकर दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन


वास्तु दोष होने पर लगातार कर्जों से व्यक्ति परेशान रहता है। बीमारियां आसानी से पीछा नहीं छोड़ती। वाद विवाद बढ़ते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना रहता है। आसानी से कोई भी काम पूरा नहीं होता। वास्तु के अनुसार ये सब परेशानियां घर में मौजूद वास्तुदोष के कारण आती है। ऐसे में घर में कुछ बदलाव कर इस परेशानियों को दूर कर सकते है।
विज्ञापन


बेडरूम में भूलकर न रखें ऐसी चीजें, बढ़ती है कलह और परेशानियां
विज्ञापन
विज्ञापन


- हमेशा इस चीज का ध्यान रखें जब भी आप अपना नया घर बनवाएं या नया प्लैट खरीदते समय वास्तुदेवता की पूजा जरूर करवाएं।

- घर के मुख्य द्वार पर ऊं और स्वास्तिक का निशान लगाना ना भूलें। ऊं और स्वास्तिक में काफी सकारात्मक ऊर्जा समाहित रहती है ऐसे में घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के मुख्य दरवाजे से नहीं हो पाता।

- घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े के पैरों की नाल लगाने से भी घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

- घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और सुबह-शाम के समय घी का दीया भी जलाएं।

- पूजा में शंख का प्रयोग करने और बजाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

- पूर्वजों की तस्वीर को दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। मंदिर में पूर्वजों की फोटो रखना अशुभ माना जाता है।

- घर के ईशान कोण में काफी मात्रा में सकारात्मक ऊर्जा रहती है ऐसे में भूलकर भी इस कोण में किसी प्रकार का कचरा या भारी समान न रखें।

सही जगह पर बना स्टोर रूम खोलता है आपकी तरक्की के द्वार

वास्तु दोष दूर करने के उपाय

- घर के ब्रहम स्थान को हमेशा दोष मुक्त रहना चाहिए इसे घर पर सुख और शांति बनी रहती है।

- अगर आप कर्ज से परेशान हो तो आपके घर का वायव्य कोण( उत्तर-पश्चिम दिशा) में दोष हो सकता है। इसे दूर करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करें।

- लगातार परिवार के किसी सदस्य की सेहत ठीक न होने की वजह, घर के ईशान कोण में दोष हो सकता है।

- आर्थिक परेशानियों का लगातार सामना करने की वजह मुख्य द्वार का दक्षिण या पश्चिम दिशा में खुलना हो सकता है। इसे दूर करने से आर्थिक परेशानियां कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed