बेडरूम में भूलकर भी वास्तु के इन नियमों को न करें नजरअंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शयनकक्ष वह स्थान है जहाँ व्यक्ति अपने दिन भर की थकान मिटाता है और नई उर्जा प्राप्त करता है। अक्सर देखने में आता है कि कई घरों में तमाम अभावों के बावजूद भी दाम्पत्य जीवन बढ़िया चलता है, जबकि कई ऐसे भी घर हैं,जहां खूब ऐशो-आराम होने के बाद भी छोटी-छोटी बातों पर कलह का वातावरण रहता है। पति-पत्नी में कोई मनमुटाव नहीं रहे उनका जीवन सुखमय हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि उनका शयनकक्ष सही स्थान पर हो नहीं तो झगड़ा, तनाव, स्वास्थ्य संबंधी जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
- पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती और प्रेम बनाए रखने के लिए कभी भी बेड को बीम के नीचे नहीं लगाना चाहिए, बीम अलगाव का प्रतीक होता है जो रिश्तों में दूरियां बढ़ाता है। यदि ऐसा करना संभव न हो तो बीम के नीचे बांसुरी या विंड चाईम लटका देना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।
- वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए, यदि है तो सोते वक्त उसे ढककर अवश्य रखें।
- पलंग बेडरूम के दरवाजे के एकदम नजदीक नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।
- यदि टॉयलट शयनकक्ष में ही है तो उसका दरवाजा सदैव बंद रखने का प्रयास करें, अन्यथा उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में भी कड़वाहट घोल सकती है। पलंग के नीचे कबाड़ या कचरा जैसे सामान कभी गलती से भी न रखें।
- दीवारें कभी भी सफेद या लाल रंग की नहीं होनी चाहिए। गहरे रंग की अपेक्षा हल्का रंग बेहतर होता है। हरा, गुलाबी या आसमानी रंग अच्छा प्रभाव छोड़ता है, कमरे में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।आपसी मतभेदों को कम करने के लिए आप इन रंगों का प्रयोग पर्दे और बेडशीट के रूप में भी कर सकते हैं।
- मेहमानों और दोस्तों को अतिथि गृह या ड्राइंग रूम में ही बैठाएं। अपने बेडरूम में हर किसी को नहीं लाना चाहिए, वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा करने से शयन कक्ष में नकारात्मक उर्जा का स्तर बढ़ता है जो रिश्तों में दूरियां बढ़ाने का काम करता है।
- आपसी प्यार और बेडरूम की ख़ूबसूरती के लिए यहाँ मनी प्लांट्स भी लगाए जा सकते हैं, ये शुक्र के कारक हैं। मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं।
- शयन कक्ष में बहते पानी की तस्वीरें (बहती नदी या झरना), नुकीले बर्फ के पहाड़ अथवा एक्वेरियम कभी मत रखिए इससे आपस में तनाव बढ़ जाता है।