फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Puja Ghar Jal sthapna in mandir in Hindi

Vastu Tips: क्यों रखा जाता है पूजा घर में जल? जानें कैसे की जाती है जल की स्थापना

Sun, 11 Jun 2023 01:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 01:59 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी हम घर का निर्माण करते हैं  तो हम पूजा स्थल या पूजा घर जरूर बनाते हैं। पूजा घर में पूजन सामग्री के अलावा शंख, गंगाजल और पानी का लोटा रखा जाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Puja Ghar Jal sthapna in mandir in Hindi
Vastu Tips For Puja Ghar Jal sthapna - फोटो : istock

विस्तार

Vastu Tips For Jal sthapna in Puja Ghar : जल का न सिर्फ हिंदु धर्म में बल्कि सभी धर्म में महत्वपूर्ण स्थान है। पवित्र नदियों का जल हो या घर में रखा जल सभी को पूजा या मांगलिक कार्यों के लिए पवित्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी हम घर का निर्माण करते हैं  तो हम पूजा स्थल या पूजा घर जरूर बनाते हैं। पूजा घर में पूजन सामग्री के अलावा शंख, गंगाजल और पानी का लोटा रखा जाता है। पूजा घर में जल रखने के पीछे कई कारण होते हैं।  वास्तु के अनुसार पूजा घर में जल रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं  इसके पीछे का कारण। 

विज्ञापन


स्थान की  पवित्रता 
पूजा में हमेशा ही पवित्रता का ध्यान रखा जाता है और इसीलिए पूजा में अभिषेक करने के लिए जल का उपयोग किया जाता है। जल आसपास की अशुद्धियां और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसीलिए पूजा घर में  जल का पात्र रखा जाता है। 
विज्ञापन


पूजा घर में वरुण देव की स्थापना 
जल की पूजा वरुण देव के रूप में होती है औ, इसीलिए पूजा घर में जल में तुलसी के कुछ पत्ते डाल कर रखने से वह जल पवित्र हो जाता है। 

कैसे करें जल की स्थापना
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर एवं ईशान कोण में जल की स्थापना करने से घर में सुख एवं समृद्धि बनी रहती है। पूजा के स्थान पर तांबे के बर्तन में जल रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार जल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी जल
वास्तु शास्र के अनुसार पूजा घर में रखे जल में तुलसी के कुछ पत्ते डालने से जल शुद्ध एवं पवित्र होने के साथ ही आचमन योग्य बन जाता है। इसके प्रभाव से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed